राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी को हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया है। राजीव कपूर ऐक्टर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के सबसे छोटे भाई थे।बॉलिवुड से एक और दुखद खबर आ रही है। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया है। राजीव कपूर 58 साल के थे। खबर है कि सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, 'मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं।' नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है।
शाम को ही चेम्बूर शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी पिछले साल ही ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थी. अभी परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब फिर से कपूर फैमिली पर मुसीबत आ पड़ी है.राम तेरी गंगा मेली से शुरआत कर कई फिल्मो में काम किया। डिजायर न्यूज़ इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। ॐ शांति ॐसंजीव शर्माएडिटर इन चीफडिजायर न्यूज़