मौत की सौदागर – दिल्ली नगर निगम- डिजायर न्यूज,नई दिल्ली

मौत की सौदागर – दिल्ली नगर निगम

डिजायर न्यूज,नई दिल्ली- कहते हैं चमड़ी जाये पर दमड़ी ना जाये, यही हाल है दिल्ली नगर निगम का। अब तो हम ये कह सकते हैं कि दिल्ली नगर निगम भंग हो गई है लेकिन बिजवासन गांव में आज सड़को और गलियों का ये हॉल है कि इस पर गंदगी को लेकर बड़ी से बड़ी फिल्म बना कर ऑस्कर अवार्ड जीता जा सकता है।  एमिटी कॉलेज के साथ एक गली है, उसका हाल एक साल से अगर कोई देख ले तो उसे कब मौत आ जाये कुछ नहीं पता। इस गली के लोगों ने और यहां तक डिजायर न्यूज ने भी दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली पुलिस तक से कितनी ही दफा शिकायतें की पर आज तक सब बेकार साबित हुआ है। दिल्ली नगर निगम का जवाब है कि हमारे पास ना मैन हॉल है ना ही मटेरियल है, दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि हमारा काम खोदना है उसे ठीक करने का काम दिल्ली नगर निगम का है।  अब रहा दिल्ली पुलिस का जवाब तो उनका कहना है कि जब खुले नाले में कोई गिर कर मरेगा तब ही तो हम केस दर्ज करेंगे।

डिजायर न्यूज के सूत्रों के हवाले से बिजवासन गांव के लोग जो दिल्ली नगर निगम से परेशान हैं उन्होंने मन बना लिया है कि अब की दफा चुनाव का बहिष्कार करना ही एक हल है। वो किसी भी पार्टी को वोट देना नहीं चाहते क्योंकि यहाँ से काउंसलर और विधायक आप पार्टी से है और सांसद भारतीय जनता पार्टी से। इस एमिटी कॉलेज वाली गली में हर रोज एक दो गाडी खुले मैन हॉल में गिरती है और कितनी दफा अंधेरे में बाइक सवार गिर कर घायल हुए है बस अगर कमी है तो सिर्फ ये है कि अभी तक कोई मरा नहीं है।

एक आदमी की मौत से एक परिवार खत्म हो जाता है और फिर वोट के लिए सरकार मरने वाले को मुआवजा देती है। दिल्ली नगर निगम इंतजार कर रही है किसी बड़े हादसे का, और जैसे ही हादसा होगा दिल्ली पुलिस को भी मौका मिलेगा केस दर्ज करने का, सब को बस इंतजार है। डेंगू आग की तरह पूरी दिल्ली में फैल रहा है और बिजवासन गांव में गली के सारे मैन हॉल पर कवर ही नहीं हैं। गलियों में गंदगी का आलम ये है कि मास्क लगा कर भी निकलो तब भी बदबू से दम घुट जाता है। यही कारण है सफाई ना होने की वजह से दिल्ली को सब से गन्दी दिल्ली का खिताब अब जल्द ही मिल जायेगा।

हमारा देश विकासशील देश बन गया है ये तो हमें नहीं पता पर ये जरूर पता है कि दिल्ली नगर निगम एक साल में 300 मीटर गली की रिपेयर और गंदगी साफ नहीं कर पाया है। हमे गर्व है अपनी दिल्ली नगर निगम दिल्ली जल बोर्ड पर। दिल्ली के विकास को जमीन पर लाने में इन डिपार्टमेंट के लोगों ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। यही हाल रहा तो आने वाले 10 साल तक देश की राजधानी को गन्दी दिल्ली का खिताब लगातार मिलता रहेगा।

दिल्ली जल का पानी एक तो आता नहीं, आता है तो उसकी बदबू से उसके करीब जाना भी मुश्किल हो जाता है, पानी माफिया पूरा हावी है, लोग पीने और नहाने के लिए लाखों रुपये का पानी इनसे खरीद कर जिंदगी जी रहे है। जानबूझ कर दिल्ली जल बोर्ड हर रोज अपने बोरवेल को या तो चलता नहीं या खराब कर देता है।

जब तक सरकार, सरकारी दोषी कर्मचारियों और ठेकेदारों को जेल नहीं भेजगी तब तक गंदगी और नालों में गिर कर लोग मरते रहेंगे। बिजवासन से नजफगढ़ रोड और बिजवासन से पालम विहार रोड पर सड़क गढ़े में है। सड़क को देखे जमाना हो गया। ऐसा बुरा हाल तो तब भी नहीं था जब सड़क नहीं थी। इस रोड पर हर रोज कोई ना कोई गाडी एक्सीडेंट होती है और लाखो का नुक्सान होता है। ‘‘मेरी दिल्ली मेरी शान‘‘ की बजाय अब हमे नया नारा देना चाहिए, दिल्ली गंदगी है मेरी जान।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ
05-10-2022 10:18 AM
Leave A Reply

Your email address will not be published.