Punjab health minister Vijay Singla arrested after CM sacks him for corruption-
भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला बर्खास्त- डिजायर न्यूज़
डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली- आप की सरकार में रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवत मान ने बर्खास्त कर दिया है। कैबिनेट से बर्खास्त किए गए सिंगला मानसा से विधायक हैं। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं और शहर में डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। सिंगला करीब सात साल पहले आप में शामिल हुए थे। मंत्री के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभूतपूर्व कदम उठाया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने 2015 में अपने एक मंत्री को दिल्ली की सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था ,
अरविंद केजरीवाल और उनकी आप पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले थे। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा बठिंडा ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी से भी सिंगला के निष्कासन की तैयारी की जा रही है। सिंगला को गिरफ्तार करने के बाद मोहाली के फेज 8 पुलिस स्टेशन में लाया गया है।
डिजायर न्यूज़ की जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान ने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं। 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था। आज देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दे दिए हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, मंत्री ने अपनी गलती मान ली है।प्रसिद्ध दंत सर्जन हैं डॉ. सिंगला। अभी हॉल ही में पंजाब में आप पार्टी ने जीत हासिल करके अपनी सरकार बनाई है , आते ही पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवत मान ने कई फैसले लिए है वी आई पी कल्चर को ख़तम करने के लिए जिन्हे सुरक्षा दी गई थी वो वापस ले ली गई।
एक आम डॉक्टर से मंत्री पद पर पहुंचे डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की। उनके पिता केशोराम सिंगला गांव भुपाल कलां में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते थे जो बाद में मानसा आकर रहने लगे। करीब 7 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इस बार उन्हें मानसा विधानसभा से आप ने टिकट दी। डॉ. सिंगला ने मानसा से कांग्रेस के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
अभी हॉल ही में पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. भगवंत मान की कैबिनेट ने 26,454 नौकरियों को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही अब पंजाब में एक विधायक को एक पेंशन के फैसले पर भी मुहर लग गई है। पंजाब सरकार ने किसानों और छोटे ट्रांसपोर्टरों को भी राहत दी है।