गिरफ्तार हुआ नोएडा का गालीबाज श्रीकांत त्यागी, मेरठ से पुलिस ने 3 लोगों के साथ दबोचा – डिजायर न्यूज़

गिरफ्तार हुआ नोएडा का गालीबाज श्रीकांत त्यागी, मेरठ से पुलिस ने 3 लोगों के साथ दबोचा

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – श्रीकांत त्यागी आज मीडिया की सब से बड़ी न्यूज़ बनकर रह गया है। आज हर चैनल पर एक ही खबर है कहां है श्रीकांत त्यागी ? पुलिस की अनेको टुकड़ी उसे तलाशने में अभी तक नाक़ाम रही है , कैसे कोई इतना बड़ा माफिया बन जाता है , क्या अब हर केस मीडिया ट्रायल बन जाता है , क्या सोशल मीडिया अब कानून से ऊपर जा रहा है ? क्या अब पर्शासन तभी जगता है जब कोई केस सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है ?
दूसरे पक्ष को सुने बिना कारवाही एक दम शुरू हो जाती है ? क्या समय रहते सरकार इस पर ध्यान नहीं देती ? अनेको ऐसे सवाल है जिनके जवाब आज डिजायर न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आप के साथ साझा करेंगे ?

नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच और अभद्रता का आरोपी श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने चार दिनों से फरार चल रहे त्यागी को 3 लोगों के साथ धर दबोचा है। 25 हजार के इनामी त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया था।

कौन है श्रीकांत त्यागी

सरकार और प्रशाशन के बिना ना कोई बड़ा आदमी बन सकता है , और ना ही कोई गुंडा , पैसा आते ही सब से पहले इंसान पॉवर की तरफ़ भागना शुरू होता है और फिर प्रोटेक्शन भी उसे चाहिए , क्या जिसकी सिक्योरिटी सरकार कर रही हो वो उसके काले कारनामो पर से प्रदा उठा सकती है ? हमारी एजेंसी कहा थी जब श्रीकांत त्यागी इतनी सिक्योरिटी लेकर चलता था , ऐसे कितने ही लोग है जो लोकल पुलिस से मिलकर गनर लेकर घूम रहे है और अपना रॉब समाज पर झाड़ रहे है। श्रीकांत त्यागी के ओमैक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण पर आज सुबह बुलडोजर चल गया है। सरकार का इशारा होते ही पूरा सरकारी अमला त्यागी के कागज चेक करने में लग गया। उसकी 15 दुकानों पर जीएसटी चोरी का केस बन गया है।

बुलडोजर क्या हल है इस समशा का ?

श्रीकांत त्यागी के ओमैक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण पर आज सुबह बुलडोजर चल गया है। सरकार का इशारा होते ही पूरा सरकारी अमला त्यागी के कागज चेक करने में लग गया। उसकी 15 दुकानों पर जीएसटी चोरी का केस बन गया है। जहां-जहां जो भी निर्माण किया है, अथॉरिटीज से उसकी रिपोर्ट मांगी गई है। उसकी सिक्योरिटी में लगे गनर किसके आदेश से मिले इसका पता लगाया जा रहा है। राजनीति से लेकर अफसरशाही तक उसके गॉडफादर कहां कहां बैठे थे इसे खंगाला जा रहा है। 6 पुलिसवाले अबतक सस्पेंड हो चुके हैं। श्रीकांत त्यागी को पुलिस की 8 टीमें तलाश रही हैं। ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है।उसपर 25 हजार का इनाम रख दिया गया है।

क्यों कोर्ट पंहुचा श्रीकांत ?

श्रीकांत ने आज अपने वकील से कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई थी, जो खारिज हो गई। श्रीकांत नोएडा की बड़ी सोसायटी में रहता था और उसका ऑफिस नोएडा के भंगेल में है जहां से वो अपना नेटवर्क ऑपरेट करता है। श्रीकांत त्यागी को दिखावे का बड़ा शौक था। पहले उसने भंगेल में अपना ऑफिस खोला, यहीं से राजनीति शुरू की लेकिन जब श्रीकांत के चाचा ने इस पर विरोध जताया, तो उसने अपना दफ्तर का पता बदल दिया। श्रीकांत त्यागी की पावर का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि वो फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है, बावजूद इसके रात के अंधेरे में त्यागी के गुंडे उसी सोसायटी में आते हैं, जहां पर सुरक्षा की गारंटी खुद सांसद महेश शर्मा ने दी है। वहां पर त्यागी के गुंडे उस महिला का पता पूछ रहे थे, जिसने श्रीकांत त्यागी का विरोध किया था। इतना साफ है श्रीकांत त्यागी कोई छोटा मोटा गुंडा नहीं है। बल्कि उसका अच्छा खासा नेटवर्क है। अब जब लोकल सांसद महेश शर्मा आये तो सभी कारवाही शुरू हो गई , जबकि कोई भारतीय जनता पार्टी का ऐसा लीडर नहीं है जिसके साथ श्रीकांत त्यागी ने अपनी पिक्चर ना शेयर की हो , वैसे तो नेताओ के साथ पिक्चर क्लिक करवाने का चलन बहुत पहले से ही है। उनका पार्टी और फ़ंकशन में जाना लगा ही रहता है।

इतनी सुरक्षा सांसद को भी नहीं

अगर हम बात करे अपने सांसद या विधायकों की तो श्याद उनकी भी सुरक्षा इस सतर की नहीं रहती जितनी श्रीकांत त्यागी की थी। श्रीकांत त्यागी खुद को व्हाइट कॉलर वाले नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करता था। पॉश इलाके में किराए के मकान में पॉलिटिकल मीटिंग्स किया करता था। बड़े-बड़े नेताओं को बुलाता था। दस बीस नहीं, पचासों गाड़ियों के काफिले के साथ लोग उससे मिलने आते थे। कोई रास्ता न भटके, सही लोकेशन पर पहुंचे, इसके लिए श्रीकांत त्यागी ने दबंग स्टाइल में बाकायदा होर्डिंग्स लगवा रखी थीं। श्रीकांत त्यागी का भौकाल कितना टाइट था, इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि नोएडा सेक्टर 92 के B-148 में उसके घर में एंट्री से पहले पुलिस बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट सबके इंतज़ाम होते थे। बूम बैरियर लगाए जाते थे, बाकायदा मेटल डिटेक्टर से चेकिंग हुआ करती थी। बिना चेकिंग के किसी को एंट्री की इजाजत नहीं थी। सिक्योरिटी के लिए स्निफ़र डॉग्स की भी तैनाती थी। दबंग त्यागी की सियासी मीटिंग्स घंटे दो घंटे नहीं, रात के 2-2 बजे तक चला करती थीं और आस-पास रहने वाले किसी पड़ोसी की मजाल नहीं थी कि एक बार जाके सड़क पर खड़े गाड़ियों को हटाने तो कह सके।

नोएडा में श्रीकांत का खुद का एक मार्केट

श्रीकांत का नोएडा के भंगेल में एक बड़ा मार्केट है। वहीं से आठ लाख रुपये महीने का किराया आता है। वो खुद वहां नहीं जाता, किराया वसूलने के लिए अपने लोगों को भेजता है। इतना ही नहीं नोएडा अथॉरिटी में भी श्रीकांत त्यागी का सिक्का चलता था। तभी तो उसने एक पॉश सोसाइटी में सिस्टम को ठेंगा दिखाकर अवैध निर्माण करवा डाला और उसपर कोई एक्शन नहीं हुआ। मोटी आमदनी वाला श्रीकांत गनर का रौब दिखाकर जीटी रोड और यमुना एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा से फ्री में गाड़ियों का काफिला लेकर भी निकला करता था।

त्यागी समाज आया बचाव में

त्यागी समाज ने भी श्रीकांत त्यागी के बचाव में मोर्चा खोल दिया है , उनका कहना है कि बिना श्रीकांत त्यागी को सुने इकतरफ़ा जो कारवाही हो रही है वो गलत है। वही सोसाइटी में भी लोग खुल कर सामने आने लगे है , उनका कहना है कि श्रीकांत ने आंतक का माहौल बना रखा था , अवैध कब्ज़ा कर रखा था 2019 से लोग शिकायत कर रहे थे , पर कोई कारवाही नहीं की गई।

 

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ
09-08-2022 12:08 PM
Leave A Reply

Your email address will not be published.