निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की ओर से एक्सीलेंस लीडरशिप अवार्ड सेरेमनी 2025 दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित – डिजायर न्यूज़
निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की ओर से एक्सीलेंस लीडरशिप अवार्ड सेरेमनी 2025 दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित – डिजायर न्यूज़
डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – ए पी वी स्टूडियो शास्त्री नगर नई दिल्ली में निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा एक्सीलेंस लीडरशिप अवार्ड 2025 समारोह का एक अत्यंत प्रेरणादायक आत्मिक और सराहनीय अवार्ड शो का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण विशेष कर वृक्षा रोपण अभियानों में निस्वार्थ सेवा देने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं और नागरिको को सम्मानित किया गया और बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ में सभी को सम्मानित करते हुए संस्था के संस्थापक डॉ नीरज गुप्ता ने बताया कि भारत देश के शहर, जिले और गांव में पर्यावरणविद, शिक्षाविद, समाजसेवी, रक्तबीर, के साथ कई ऐसे चेहरे हैं जो समाज और देश को एकजूट और भाईचारा के साथ-साथ समाज में हो रहे है छोटे-बड़े कार्यों में पूर्ण रूप से अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं इन सभी समाज सेवियों को संस्था द्वारा इंडियन आइकन अवार्ड, भारतीय समाज सेवा प्रतिष्ठित पुरस्कार, ऑक्सीजन मैन ऑफ़ इंडिया के साथ रक्त वीर ऑफ इंडिया सम्मान से सम्मानित किया गया | निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन पर्यावरण के क्षेत्र में भारत के साथ साथ कई देशों में पर्यावरण जागरूकता का कार्य कर रही है संस्था द्वारा प्रत्येक दो महीने पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं डॉ नीरज गुप्ता ने बताया कि आज के कार्यक्रम का सफलता का श्रे दिल्ली की पूरी टीम को जाता है मैं अपनी पूरी टीम को धन्यवाद देता कि उनके सहयोग सेही या आयोजन सफल रहा और डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया की पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी है अगर हम अभी से नहीं संभले तो आने वाला जेनरेशन धीरे धीरे लुप्त हो जाएगी | उन्होंने बताया कि एक पेड़ एक पेड़ 10 लोगों को ऑक्सीजन देता है और वहां का वातावरण भी ठंडा रहता है इसलिए हम सभी को छोटे बड़े पौधे घर में लगाने बहुत जरूरी है |

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही कांता शर्मा शीतल जी सामाजिक गतिविधियों व्यावसायिक महिला , डॉ. परविंदर सिंह संस्थापक पेज 3 न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र , सम्मानित अतिथि डॉ. डीके पांडे वरिष्ठ फॉरेंसिक लैब (CID), धार्मिक नेता लामा च्यापचो रिनपोछे काठमांडू नेपाल,गुरदीप एन ढिल्लो धार्मिक गुरु आध्यात्मिक और मनोविज्ञान सहानुभूति,लेखक , संजीव शर्मा सीईओ डिजायर न्यूज़ दिल्ली,आदित्य राज पुनिया एस्टेट निवेश सलाहकार और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सौरभ पांडे निर्देशक धराधाम इंटरनेशनल द्वारा की गई।

वही डॉ. बी एल यादव को शिक्षा और चिकित्सा सेवा में बेहतर कार्य करने हेतु दिल्ली गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया |भारतीय समाज सेवा प्रतिष्ठित पुरस्कार,दिनेश कुमार सिंह मुजफ्फरपुर बिहार,मीना कश्यप दिल्ली की मेकअप आर्टिस्ट और समाज सेविका ,डॉ निशा अग्रवाल जयपुर राजस्थान,श्री सैयद सदन गोरखपुर उत्तर प्रदेश,परमानंद पांडे उत्तर प्रदेश,डॉ शंभू पंवार राजस्थान,प्रियांशु धरसे मध्य प्रदेश को सम्मानित किया गया। साथ ही ऑक्सीजन मैन ऑफ़ भारत सम्मान प्रदीप शर्मा जोधपुर राजस्थान को सम्मानित किया गया। भारत आइकन अवार्ड से सम्मानित किए गए डॉ जगदीश चंद्र वर्मा गाजियाबाद,डॉ अलका सिंह योग गुरु दिल्ली,डॉ चंद्र प्रकाश शर्मा दिल्ली,डॉ स्वामी एस जे संधिल्य दिल्ली को सम्मानित किया गया।

मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किए गए डॉ शैलेन्द्र कुमार शर्मा मध्य प्रदेश,डॉ वासु चौधरी मध्य प्रदेश से। वहीं पी न्यूज़ के फाउंडर डायरेक्टर डॉ नदीम अहमद और डॉ अलका सिंह के द्वारा पूरे कार्यक्रम की न्यूज़ कवरेज की गई।डॉ नदीम को नीरजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की ओर से दिल्ली अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया । डॉ. बीएल यादव को दिल्ली निदेशक पद पर नियुक्त किया गया, सुजीत मिश्रा दिल्ली एडवाइजर बोर्ड में नियुक्त किया गया, वरुण रस्तोगी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, वन डॉक्टर सुनील कुमार बकोरिया को राष्ट्रीय संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया,
निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं ओर धन्यवाद आप सबने इस कार्यक्रम मे आकर जो साथ ओर आशीर्वाद दिया उसके लिए हम सभी का धन्यवाद करते हे । सभी ने ये प्रण लिया की वो अपनी आपने वाली जिंदगी में पेड़ लगाकर अपने देश के वातावरण को अच्छा बनायेगे। और जल के साथ साथ पेड़ो को काटने से भी बचाने का काम करगे। संजीव शर्मा सीईओ डिजायर न्यूज़ को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्होंने निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन और पी न्यूज़ के हेड डॉ नदीम और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया। कार्यकर्म के अंत में पहलगाम में हमारे 26 पर्यटकों की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ