शिवा दादू की वेब सीरीज मिशन कम्प्लीट का सुपर हिट गाना ‘अभिलाषा’ सभी प्लेटफॉर्म पर मचा रहा धूम -डिजायर न्यूज़
शिवा दादू की वेब सीरीज मिशन कम्प्लीट का सुपर हिट गाना ‘अभिलाषा’ सभी प्लेटफॉर्म पर मचा रहा धूम -डिजायर न्यूज़
डिजायर न्यूज़ – बॉलीवुड के डायरेक्टर एक्टर शिवा दादू की वेब सीरीज जल्दी ही धूम मचाने आ रही रही है , वेब सीरीज से पहले उसका गाना अभिलाषा धूम मचा रहा है। अपने हुनर के लिए मशहूर डायरेक्टर शिवा दादू जाने जाते है कलाकार नया हो या पुराना उससे कैसे एक्टिंग करवानी है ये शिवा दादू को बखूबी आता है।

लेखक और डायरेक्टर शिवा दादू की वेब सीरीज और गाने की अभिनेत्री अभिलाषा प्रजापति , सुनीता छाबरा , दिनेश गोपाल पवन रघुवंशी पत्रकार हनी महाजन और राजेंदर कपूर रणवीर सिंह वर्मा है। इस वेब सीरीज का गाना 25 से अधिक प्लेटफ्रॉर्म पर रिलीज़ हो रहा है। अभी शुरू में ये वेब सीरीज के 8 एपिसोड आ रहे है। ट्रेलर से ही गाने को लेकर लोग सोशल मीडिया पर लगातार रील बना कर इसे ट्रेंडिंग में लेकर आ रहे है इस गाने को पुनीत सचदेवा और शिवा दादू ने गया है।

शिवा दादू की मिशन कम्प्लीट वेब सीरीज में कई नए सितारे डेब्यू करने जा रहे है अभिलाषा प्रजापति , नन्द किशोर , सुनीता छाबरा , हनी महाजन और दिनेश जैसे सितारे अहम् भूमिका में नजर आएंगे। यह वेब सीरीज ऍम एक्स प्लेयर और हंगामा जैसे ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही है। महिला शसक्तीकरण पर बनी ये वेब सीरीज मिशन कम्प्लीट समाज में अपनी एक अलग छाप छोड़ कर लोगो को बहुत पसंद आएगी।
संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ