संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर- डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली

संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – IPS संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे. वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे. IPS बनने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया. संजय अरोड़ा ने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सेवाएं दी हैं. IPS संजय अरोड़ा को संयुक्त राष्ट्र शांति पदक समेत कई पदकों से सम्मानित किया जा चुका है.
तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। अरोड़ा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह इंडो तिब्बतन बॉर्ड पुलिस(ITBP) के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। संजय अरोड़ा को आज ही इंटर-कैडर डेप्युटेशन नीति के तहत तमिलनाडु कैडर से एडीएमयूटी कैडर में भेजा गया था। इसके बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दे दी गई। अरोड़ा एक अगस्त, 2022 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे।

कौन हैं संजय अरोड़ा

मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले संजय अरोड़ा ने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट जयपुर से की है। लोक सेवा में आने के बाद उन्होंने तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। इस दौरान डकैत वीरप्पन के गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले स्पेशल टास्क फोर्स में भी अरोड़ा एसपी थे। उनकी टीम को मिली सफलता के लिए उन्हें सीएम गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया था।
1991 में संजय अरोड़ा ने एनएसजी से ट्रेनिंग ली थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसएसजी के गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आईटीबीपी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, वह 2000 से 2002 तक मसूरी में अकादमी में प्रशिक्षक भी थे। वह कोयंबटूर शहर में पुलिस के प्रमुख बने और चेन्नई में अपराध और यातायात के लिए अतिरिक्त आयुक्त भी रहे।

संजय अरोड़ा को 2004 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस विशेष कर्तव्य पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक और संयुक्त राष्ट्र शांति पदक सहित अन्य से पदकों से सम्मानित किया जा चुका है.  आज शाम पुलिस परेड के साथ राकेश अस्थाना की विदाई होगी। ये एक परम्परा है।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ
31-07-2022 03:19 PM
Leave A Reply

Your email address will not be published.