Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, अब तक 800 से ज्यादा शव बरामद- डिजायर न्यूज़

मोरक्को में भूकंप से आई तबाही में भारत करेगा मदद - डिजायर न्यूज़

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, अब तक 800 से ज्यादा शव बरामद- डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – लोगो के सोने का समय करीब था तभी मोरक्को में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। समय रहते लोग सड़को पर आ गए लेकिन भूकंप इतना तेज था की सैकड़ो लोगो की जान लेकर चला गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्री ने कहा कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 800 से अधिक हो गई है। कम से कम 672 घायल हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया और मोरक्को की हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। जब की भारत जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है और अनेको देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भारत आये हुए है। भारत केप्रधानमंत्री नरेदर मोदी ने हर संभव मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

पहले मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 600 बताई जा रही थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 800 हो गया है। मृतकों में आधे से ज्यादा अल-हाऊज और तरूडांट प्रांत के हैं। इसके अलावा मोरक्को के उआरजजाते, चिचाउआ, अजीलाल और यूसुफिया प्रांत के अलावा मरक्केश, अगादीर और कैसाब्लांका इलाके में भी मौतों को दर्ज किया गया। इन जगहों पर घायलों का आंकड़ा 300 दर्ज किया गया है, जबकि 51 लोगों की हालत नाजुक है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को सात के पार बताया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। यहां झटके स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11.11 बजे महसूस किए गए। कुछ देर बाद ही इन जगहों पर भूकंप के ऑफ्टरशॉक भी महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 4.9 मापी गई है।

मोरक्को के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को हुआ है। मोरक्को कई नागरिकों ने इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली हैं, जिनमें इमारतों को ध्वस्त होने के बाद धूल के गुबार में बदलते देखा जा सकता है। खासकर मरक्केश में जिसे यूनेस्को की तरफ से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है। यहां कई पर्यटकों ने भूकंप के बाद जान बचाने के लिए भागते और चिल्लाते लोगों के वीडियो भी पोस्ट किए हैं। बचाव कार्य रात में ही शुरू कर दिया गया , अभी हालत को देखते हुए मरने वालो का आकड़ा बढ़ सकता है।

मदद को लेकर क्या बोले भारत के प्रधानमंत्री?
भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने मोरक्को में भीषण भूकंप में लोगों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत इस मुश्किल वक्त में उसे हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी नरेंदर मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में अपने शुरुआती भाषण में इस भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, मुश्किल की इस घड़ी में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है और हम उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने अभी मरने वाले और घायलों की जानकारी दी है नुकशान कितना हुआ इसका अंदाजा अभी लगाना बड़ा मुश्किल है। डिजायर न्यूज़ मरने वाले लोगो के परिवार को सांत्वना और घायलों को जल्दी ठीक होने के लिए प्राथना करता है।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

Leave A Reply

Your email address will not be published.