सूरज त्रिपाठी इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन- सोनी टीवी – एक नाम जो चेहरों पर लाता है खुशियाँ – डिजायर न्यूज़

सूरज त्रिपाठी इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन- सोनी टीवी – एक नाम जो चेहरों पर लाता है खुशियाँ – डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – हास्य रस से चेहरे पर ख़ुशी लाना दुनिया का सब से बड़ा काम है ,आप किसी की बातो से ,उसकी रचना से एक दो दफा तो खुश हो सकते है , लेकिन लाखो की भीड़ में अपने हास्य ओर कवी की कल्पना से खुशियाँ लौटना ये काम है, सूरज त्रिपाठी स्टैंड-अप कॉमेडीइन का। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान हसना ही भूल गया है , हर इंसान अपने साथ एक अजीब सा तनाव लेकर चल रहा है , और ऐसे में आप के सामने एक इंसान ऐसा खड़ा हो जो आप को हँसा हँसा कर आप के सभी गम भुला दे। आज डिजायर न्यूज़ ऐसे ही एक महान हास्य /कवि के जीवन के कुछ पल आप के लिए लेकर आये है। उत्तरप्रदेश के जौन पुर निवासी सूरज त्रिपाठी अभी तक बड़े से बड़े कवि सम्मेलनों का हिस्सा रह चुके है , और अपने अनूठे अंदाज से लोगो का दिल जीतने में कामयाब भी रहे है।

सूरज त्रिपाठी इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन- Dzire News
सूरज त्रिपाठी इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन- Dzire News

टीवी के बड़े बड़े शो की बात करे तो सूरज त्रिपाठी *वाह वाह क्या बात है, शैलेश लोढ़ा तारक मेहता फेम के साथ स्टेज साझा कर चुके है और दर्शको ने खूब सरहाना भी की। कलर्स चैनल के हुनरबाज़ देश की शान जैसे शो में भी हँसा हँसा कर लोगो को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया। अगर हम बात करे देश के बड़े बड़े कवि जिनमें डॉ. कुमार विश्वास, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, पद्मश्री अशोक चक्रधर और कई अन्य लोगों के लिए लाइव शो में सूरज त्रिपाठी लोगो का दिल जीतने में कामयाब ही नहीं रहे उलटा सभी बड़े बड़े कवि उनके काम की सरहाना करते आये है।

सूरज त्रिपाठी ने कॉरपोरेट , क्लब, गेट-टुगेदर इवेंट, सरकारी शो, कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई अन्य समारोहों आदि के लिए लाइव शो और हास्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम के लिए लगभग पूरे भारत में प्रदर्शन किया गया। स्टैंड-अप कॉमेडियन / हास्य कवि कवि हमारे देश में बहुत कम है और अगर बात करे सूरज त्रिपाठी की तो लाइव शो करना सब से कठिन काम है , क्यों की आप को अपनी गलती या शब्दों को सुधारने का मौका ही नहीं मिलता है। देश के कौने कौने में जाकर लोगो में अपनी हास्य कविता और कॉमेडी से दिलो में राज करते है। देश के बड़े बड़े चैनल और बड़े उद्योग घराने सूरज त्रिपाठी के शो अपने लोगो के लिए रखते है ,तनाव भरी इस दुनिया में अगर आप के चेहरे पर कोई ख़ुशी लाता है तो वो है देश के हास्य कवि सूरज त्रिपाठी।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

Leave A Reply

Your email address will not be published.