उत्तर प्रदेश के देवरिया में मौत का तांडव , 6 लोगों की हत्या- डिजायर न्यूज़

उत्तर प्रदेश के देवरिया में मौत का तांडव , 6 लोगों की हत्या- डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – दुनिया के तमाम झगड़े जर, जोरू और जमीन की वजह से होते हैं। यह अलग बात है कि वे सयाने भी इन तीन बलाओं से खुद को नहीं बचा पाए। इधर जमीन फिर एक बड़े फसाद की जड़ बनी हुई है आज उसकी ही बात कर लेते है कि कैसे देवरिया में जमीन के कारण 6 लोगो को मौत के घाट उत्तार दिया। देवरिया भारत के राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है जो गोरखपुर मंडल में आता है. इस जिले का मुख्यालय देवरिया शहर में है. इस जिले का नाम ‘देवरिया’ इसके मुख्यालय के नाम से लिया गया है और ‘देवरिया’ शब्द का मतलब आमतौर पर एक ऐसा स्थान होता है जहां मंदिर हो. यह जिला बिहार राज्य की सीमा पर स्थित है. देवरिया को देवनगरी या देवस्थान भी कहा जाता है. यह देवरहा बाबा की जन्म भूमि है. लेकिन देवरिया में मौत के तांडव को देख कर ये नहीं लगता की ये देवनगरी या देवस्थान है ?

उत्तर प्रदेश के देवरिया में  , 6 लोगों की हत्या - Dzire News
उत्तर प्रदेश के देवरिया में , 6 लोगों की हत्या – Dzire News

देवरिया में जमीन को लेकर 6 लोगों की हत्या की खबर आई है। विवाद में पूर्व पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों को मौत हुई है। इसमें से पांच को गोली मारी गई और ईंट से सिर कुचला गया। रूद्रपुर कोतवाली इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मामला बिगड़ा और घटना ने विकराल रूप ले लिया है। जमीन विवाद में खूनी संघर्ष का दहलाने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या की खबर आ रही है। धारदार हथियार से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। रुद्रपुर के फतेहपुर के लेड़हां टोला गांव का मामला बताया जा रहा है। सनसनीखेज वारदात से देवरिया दहल उठा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुके हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के दौरान तीन लोगों के मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की जा रही है। जिले में सोमवार की सुबह बड़ी घटी है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। सुबह के समय में घर के बाहर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दिया गया। साथ ही, इस घटना के दौरान गोली मारने की भी सूचना आई है।

सत्य प्रकाश दुबे व उनकी पत्नी किरण, पुत्री सलोनी एवं नंदिनी और पुत्र गांधी की हत्या हुई। वहीं दूसरे पक्ष के प्रेमचंद यादव की हत्या हुई है। सत्य प्रकाश दुबे आदि ने मिलकर प्रेमचंद यादव की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। घटना के बाद घर चले गए। हत्या की सूचना जैसे ही प्रेमचंद यादव के घर वालों को लगी, सभी लोग ललकारते हुए सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। उसके बाद गोलीबारी कर सत्य प्रकाश दुबे एवं उनकी पत्नी, दो पुत्री एवं पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार सुबह घर के बाहर यह सनसनीखेज घटना घटी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात गांव के लोग कर रहे हैं। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निकट फतेहपुर गांव में घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं। नारेबाजी हो रही है। मृतकों के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भी शामिल होने की खबर सामने आ रही है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई है। एसपी संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी मिलते ही गांव में पीएसी की तैनाती की बात कही है। सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गांव में की गई है। शांति व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के देवरिया में  , 6 लोगों की हत्या - Dzire News
उत्तर प्रदेश के देवरिया में , 6 लोगों की हत्या – Dzire News

दो पक्षों में चल रही थी जमीन की लड़ाई

लेड़हां टोला गांव में दो पक्षों के बीच जमीन की लड़ाई चल रही थी। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से झगड़ा चल रहा था। जमीन विवाद की रंजिश में दोनों पक्ष लगातार आमने- सामने आ रहे थे। सोमवार सुबह प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई। इसके बाद दर्जनों लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। वे लाठी-डंडों और बंदूक से लैस थे। घर के बाहर बैठे सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच लोगों की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मरने वालों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत के लेड़हां टोले में जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है। डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। 6 लोगों की हत्या के बाद से गांव में आक्रोश फैला हुआ है। लोग बेकाबू हो रहे हैं। उन्हें शांत करने और हालात संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। वे खुद घटनास्थल पर रवाना हुए। डीएम अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

जर, जोरू और जमीन

कहने को तो मेरा देश बदल रहा है , ये गाँधी का देश है , शांतिप्रिय लोग यहाँ रहते है लेकिन सब किताबो में ही है सच तो आप देवरिया की इस घटना से अंदाजा लगा सकते है कि इंसान की जिंदगी की वैल्यू क्या है , पूरा परिवार ख़तम हो गया और जिसने ख़तम किया वो अब अपनी जिंदगी सलाखों के पीछे गुजार देंगे। जमीन को तो वही रहना है , बस इंसान बदलते रहते है ओर जिंदगी इस में गुजार कर चले जाते है कि ये मेरी है , जमीन अपनी जगह रहती है कही नहीं जाती बस चला जाता है इंसान। सारी लड़ाई ही जमीन की है। हैरत की बात है कि एक दिन जमीन में ही मिलने वाला आदमी अपने जमीर से गिर जाता है और भूल जाता है कि जर, जोरू और जमीन सब यहीं रह जाना है। साथ अगर कुछ जाना है तो सिर्फ जमीर।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.