सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड का हुआ शपथ समारोह – डिजायर न्यूज़

सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड का हुआ शपथ समारोह – डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – कई दिन अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण बन जाते है , भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का जन्म दिन और इस मोके पर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड का हुआ शपथ ग्रहण समारोह। सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड की डायरेक्टर ईशा सूरी जो की शिवाय ग्रुप की चेयरमैन है महिलाओ को सम्मान देते नज़र आये। मुख्य अतिथि डॉ अनुपम हाज़रा पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी , राज्य सभा सांसद दुष्यंत गौतम , श्याम जाजू पूर्व उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी , मीर सिंह ओ एस डी श्री राम दास अठावले और बड़ी बड़ी सामाजिक संस्थाओ से जुड़े लोगो का एन पी आनंद महानिदेशक और डायरेक्टर ईशा सूरी ने किया।

सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड का हुआ शपथ समारोह

भारत में लगातर दिख रहे बदलाव को देखकर ये कहना आसान होगा कि भारत बहुत जल्दी संसार का सबसे शक्तिशाली देश की सूची में शामिल हो जाएगा। इस मौके पर मुख्य संरक्षक श्री नाग मणि जी ने भी अपने शब्दों में देश का एक बड़ा कदम इस बोर्ड को बताया, आने वाले समय में ये बोर्ड देश के कोने कोने में अपनी अलग छवि बनाएगा, भाजपा के पूर्व महासचिव संजय जी ने भी बोर्ड का उत्साह देखा सभी को बधाई दी | डायरेक्टर जनरल श्री एनपी आनंद जी ने भी अपनी वाणी से सभी को भाव मुक्त किया, महानिदेशक ने सभी मुख्य अधिकारियों और राष्ट्रीय समिति असेंबली को शपथ दिलाई और बोर्ड में स्वागत किया। बोर्ड की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने सभी का सम्मान किया और बोर्ड के उद्देश्य को समझाया। सामाजिक न्याय बोर्ड देश भर में कार्य करेगा और गरीबों के अधिकारो की रक्षा करेगा, बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों और मुख्य समिति को प्रेरित किया कि वो शुद्ध तन मन धन से बोर्ड के लिए कार्य करेंगे और समाज में सभी को अन्याय ख़त्म कर न्याय दिलाएंगे।

सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड का हुआ शपथ समारोह

वही निर्देशक ज्योति राणा ने भी महिला सुरक्षा पर बल दिया ।नेशनल चीफ सचिव अंकुर बंसल जी ने भी देश में सुधार लाने की और बात रखी और बोर्ड के कदम की सराहना की, वही सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड की निदेशक ईशा त्रिपाठी सूरी ने भी सभी के साहस और समर्पण की सराहना की और सामाजिक न्याय महिला सशक्तिकरण को कोने कोने में फैलाने का वादा किया। समाज में बढ़ रहे अपराध के मामलों को रोकना और महिला उत्पीड़न के मामलों को रोकना इस बोर्ड का पहला कदम होगा देश भर में इस बोर्ड के माध्यम से लोगो की बातों को सुना जाएगा और अन्याय को रोका जाएगा।

देश भर में इस बोर्ड से आम आदमी और गरीब लोगो के दिलो में उम्मीद की किरण जाएगी , सरकार का योगदान और सुप्रीम कोर्ट के सहयोग से इस बोर्ड का गठबंधन हुआ है जिसकी सभी ने तारीफ की प्रोग्राम की शोभा बढ़ाने में कई लोगो ने अपना योगदान दिया, प्रोग्राम श्री कमल सिंह तोमर, कमल किशोर, डॉ ऋतु सांगवान,डॉ ध्रुव, डॉ राजन सिंह, , ,श्वेता रानी आईआरएस, डॉ. विनोद, शिवाजी सोनी, हंस नागर, टीवी न्यूज एंकर इंडिया टीवी पंकज भार्गव, रविदीप सिंह चाहर निवासी आयुक्त, पांडिचेरी, विजोन के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कोचर जी, श्री संजय जोशी पूर्व महासचिव भारत भाजपा, सभी ने कार्यक्रम की शोभा बधाई और समाज में कार्य कर रहे लोगों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से भी नवाजा गया।

सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड का हुआ शपथ समारोह

सामाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण नागरिको को सम्मानित किया गया , जिसमे शिव कुमार रॉ प्रेजिडेंट , राजा चांदना चंगिआ , विवेक सविता नंदा , सीनियर अधिवक्ता सतीश टम्टा , कविता दुआ , आप पार्टी संगठन मंत्री प्रदीप लोहान डिप्टी डायरेक्टर पार्लिमेंट सुभाष जी , डिजायर ग्रुप के चेयरमैन संजीव शर्मा और दिल्ली पुलिस की लेडी सिंघम किरण सेठी भी मौजूद रही। सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड देश में महिलाओ के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

Leave A Reply

Your email address will not be published.