राम अयोधा में , राम रहीम रेप और हत्या का आरोपी फिर 50 दिन के लिए पैरोल पर बाहर , सरकार और कोर्ट ने की आंखे बंद – डिजायर न्यूज़

राम अयोधा में , राम रहीम रेप और हत्या का आरोपी फिर 50 दिन के लिए पैरोल पर बाहर , सरकार और कोर्ट ने की आंखे बंद – डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – भगवान राम अयोधा में आ रहे है और हरियाणा सरकार ने रावण राम रहीम को फिर एक बार 50 दिन की पैरोल देकर ये साबित कर दिया है कि कायदे और कानून राम रहीम जैसे बलात्कारी और हत्या में सजा काट रहे आरोपी पर हरियाणा सरकार पूरी तरह मेहरबान है। और तो और आज भी राम रहीम को उतनी ही सुरक्षा प्रदान की जा रही है , जैसे वो रावण नहीं राम ही है। भले ही सुप्रीम कोर्ट ने अपनी आंखे बंद कर राम रहीम के बार बार पैरोल पर आने वाले याचिका ख़ारिज कर दी हो , भले ही पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार से जवाब माँगा हो , सब अपनी आंखे बंद करके एक बलात्कारी पर अपनी दया दिखा रहे है। जब की सभी कोर्ट को सवयं सज्ञान लेने का अधिकार है ? लेकिन ये बलात्कारी जब चाहे जेल से बाहर आता है और मजे करता है।

Gurmeet-Ram-Rahim-Dzire-News
Gurmeet-Ram-Rahim-Dzire-News

कब कब पैरोल मिली

24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की पैरोल मिली , दूसरी पैरोल 21 मई 2021 को दो दिन की , फिर तीसरी पैरोल 7 फरवरी 2022 को 21 दिन के लिए बाहर आया। 17 जून 2022 को 23 दिन की फरलो , 14 अक्टूबर 2022 को 28 दिन की पांचवी पैरोल थी। 21 जनवरी 2023 को छठी पैरोल 40 दिन की मिली। 20 जुलाई 2023 को 30 दिन के लिए पैरोल। 20 नवबर 2023 को 21 दिन की फरलो और अब 2024 में 50 दिन की परोल। ये अब नौवीं दफ़ा जेल के कानून को अपनी मुठी में लेकर फिर बाहर आ गया है। सरकार चाहे तो ऐसे बलात्कारी और हत्या के आरोपी को अच्छे चालचलन ले चलते इसकी सजा ही माफ़ कर दे ?

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर उम्रकैद काट रहे राम रहीम को 50 दिन का पैरोल दे दिया है ये पेरोल 50 दिन के लिए दिया गया है , ये कोई पहली दफ़ा नहीं है अभी तक राम रहीम कभी 40 दिन तो कभी 30 दिन के पेरोल पर आकर सरकार के लिए वोट की राजनीती करता रहा है। अगर कोई इंसान चाहे मर रहा हो या उसके परिवार से कोई मर गया हो, सरकार एक दो दिन के पैरोल की एप्लीकेशन को देखने में महीनो लगा देती है और राम रहीम तो मौज मस्ती के लिए जब चाहे वो बाहर आ जाता है। पैरोल सरकार के हाथ में है , लेकिन कोर्ट को क्या ये नहीं पता की एक रेपिस्ट जो बार बार बाहर आता है वो क्यों ? हरियाणा सरकार से ये हाई कोर्ट ने भी पूछा है कि बाकी कैदियों को भी ऐसी ही सुविधा मिल रही है ?

सरकार की मेहरबानी से रेपिस्ट बाबा राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर है. पिछली दफ़ा पैरोल पर वो अपना बर्थडे मनाने आया था उस से पहले वो अपनी म्यूजिक वीडियो लॉन्च कर रहा था . आश्रम में भक्तों को प्रवचन दे रहा था . इससे पहले राम रहीम को फरवरी 2022 और जून 2022 में पैरोल मिली थी। पहले वह गुरुग्राम के आश्रम में रहा। इसके बाद वह यूपी के बागपत में 30 दिन रहा। इस दौरान उसने अपने सत्संग के वीडियो भी जारी किए थे। पंजाब चुनाव से पहले मिल चुकी 21 दिन की मिली थी फरलो। डेरा प्रमुख पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी जेल से बाहर आया था। उस वक्त डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिन की फरलो दी गई थी। यह फरलो इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि डेरा सच्चा सौदा का मालवा की 35 से ज्यादा सीटों पर सीधा प्रभाव है। इसको लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाने भी साधे थे। जनवरी 2023 में भी राम रहीम पैरोल पर बाहर आया था। बिना सरकार की मर्ज़ी के इतना बड़ा अपराधी बार बार बाहर आ सकता है क्या ? अभी आदमपुर के चुनाव से पहले भी राम रहीम को बाहर निकाला गया था ताकि वो पार्टी के हक़ में वोटिंग करा सके।

honey-Preet-Singh-and-Ram-Rahim-Dzire-News
honey-Preet-Singh-and-Ram-Rahim-Dzire-News

परिवार का हाल और किस के लिए बाहर आता है ?

परिवार से दूरियां बढ़ी पर अब हनीप्रीत ओर माँ ही भारत में है। राम रहीम की अब परिवार से दूरियां बढ़ गई हैं।पूरा परिवार विदेश जाकर बस गया है। राम रहीम की दोनों बेटियां अमरप्रीत और चरणप्रीत पहले ही लंदन चली गई थीं। 26 सितंबर को बेटा जसमीत भी परिवार के साथ लंदन चला गया। हालांकि डेरा प्रमुख की मां नसीब कौर और पत्नी हरजीत कौर इंडिया में ही रहेंगी। अगर ये सब लोग बाहर जा चुके है तो किस लिए बार बार सरकार पैरोल दे रही है। ना कोई बीमारी है ना कोई परिवार में बीमार है फिर भी चुनाव के समय जब चाहे राम रहीम बाहर आ जाता है। जेल से ज्यादा तो रामरहीम बाहर ही रहता है 9 से अधिक बार वो पैरोल पर बाहर आया है। और जरुरत मंद को एक दिन का भी पैरोल नहीं मिलता। 2024 के चुनाव सर पर है और अब नौवीं बार इस बलात्कारी को 50 दिन का पैरोल दिया है। अभी भी लाखो लोग राम रहीम को फॉलो करते है लेकिन ये वो कभी नहीं सोचते की जिस लड़की के साथ बलात्कार हुआ वो भी इस दरिंदे को फॉलो करती थी , वो आप की बेटी या बहन भी हो सकती थी ?

सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

2017 से साधवी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख सजा काट रहा है। उसे पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। राम रहीम को इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसी दौरान पूरी पटकथा लिखी गई थी। इसके बाद 27 जून को राम रहीम 30 दिन की पैरोल मिली थी और वह यूपी के बागपत आश्रम में रुका था। अब भी शायद राम रहीम बागपत में ही रुकेगा। जेल से जब राम रहीम बाहर आता है तो उसके सामने चीफ मिनिस्टर का काफिला भी कम नज़र आता है। जनता के पैसे पर आज भी उसे कड़ी सुरक्षा दी जाती है आखिर क्यों ?

देश राम मय हो रहा है एक तरफ भगवान उत्तरप्रदेश के अयोधा में विराजमान होने जा रहे है दूसरी तरफ एक बलात्कारी और हत्या का आरोपी राम रहीम भी बाहर घूम रहा है इसको रावण का नाम देना रावण का अपमान है क्यों की रावण बलात्कारी नहीं था। आज भी जैलो में बंद लाखो क़ैदी ऐसे ही जिनको अपनों के मरने पर भी एक दिन का पैरोल नहीं मिलता और राम रहीम जब चाहे जेल में रहे जब मन करे बाहर आ जाये सरकार और कानून उसकी मुठी में है।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.