खिल उठा शिवराज सिंह चौहान का चेहरा -पार्टी जो कहेगी करूँगा -दक्षिणी की मिल सकती है ज़िमेदारी -डिजायर न्यूज़

खिल उठा शिवराज सिंह चौहान का चेहरा -पार्टी जो कहेगी करूँगा -दक्षिणी की मिल सकती है ज़िमेदारी -डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही केंद्र की राजनीति में सक्रिय दिखेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित हुए थे। उसके बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि वह केंद्र और राज्य की राजनीति करते रहेंगे। जबकि एक दफ़ा उन्होंने मीडिया से बात करते समय बोलो था कि वो अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मरना पसद करेंगे। लेकिन आज पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिलने के बाद उनके चेहरे पर अलग से ख़ुशी थी।

cm-shivraj-met-jp-nadda-today-Dzire-News
cm-shivraj-met-jp-nadda-today-Dzire-News

मध्य प्रदेश में तीन दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हुए थे। 230 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 163 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को नेता चुना गया और उन्होंने दो उपमुख्यमंत्रियों- राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के साथ शपथ लेकर काम भी शुरू कर दिया है। अब तक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के भविष्य को लेकर तमाम अटकलें लग रही थी। 2018 में जब भाजपा को चुनावों में हार मिली थी तब शिवराज को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर सदस्यता अभियान का प्रभार सौंपा गया था। इस बार भी चर्चा है कि उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि शिवराज को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने कृषि में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अब मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य बन चुके हैं और विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी उठाने वाले हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अपने समर्थकों और लाडली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों से मिल रहे हैं, इस योजना को व्यापक रूप से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए गेम-चेंजर माना जाता है। पिछले हफ्ते, चौहान अपनी महिला समर्थकों से घिरे हुए थे, जो अपने पूर्व लोकसभा क्षेत्र विदिशा के दौरे के दौरान भावनाओं में बहकर रो पड़ीं और उन्हें गले लगा लिया। महिलाओं और लड़कियों ने उन्हें भैया और मामा कहकर गले लगा लिया। उन्होंने कहा कि वे उन्हें (मुख्यमंत्री के रूप में) वापस चाहते हैं। पूर्व सीएम अपने आंसू नहीं रोक सके और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वह मध्य प्रदेश नहीं छोड़ रहे हैं।

cm-shivraj-met-jp-nadda-today-Dzire-News
cm-shivraj-met-jp-nadda-today-Dzire-News

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवराज ने कहा कि कार्यकर्ता के नाते पार्टी जो भी भूमिका तय करेगी, वह काम मैं करूंगा। जो भी पार्टी तय करेगी, हम राज्य में भी रहेंगे और केंद्र में भी। मैं अपने बारे में नहीं सोचता। जो अपने बारे में विकसित भारत संकल्प यात्रा में जो भी भूमिका पार्टी तय करेगी, वह अच्छा इंसान नहीं होता। अगर आप एक बड़े मिशन के लिए काम करते हो तो पार्टी तय करती है कि आप क्या काम करेंगे।

शिवराज से पत्रकारों ने कई सवाल पूछे। भविष्य में क्या करेंगे, इससे जुड़े हर प्रश्न पर उनका सधा हुआ जवाब था कि जो पार्टी तय करेगी, वह करूगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में क्या भूमिका रहेगी, इस पर शिवराज बोले कि जो पार्टी तय करेगी, वह निभाएंगे। अभी कुछ जगहों पर मुझे जाने को कहा जाएगा, तो मैं दक्षिण के राज्यों में जाऊंगा। इस पर उनसे पूछा गया कि क्या दक्षिण के राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है? शिवराज बोले- कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

शिवराज से पूछा गया कि क्या मोहन यादव की सरकार में नए चेहरे होंगे? इस पर शिवराज ने कहा कि जो पार्टी तय करेगी, वह होगा। सलाह-मशविरा जो होना था, वह हो गया है। भोपाल में आज भाजपा विधायक दल की पहली बैठक है। मेरा पहली बैठक में शामिल रहना आवश्यक है। मैं आज वापस जाऊंगा और फिर वापस आऊंगा और आपसे बार-बार मिलता रहूंगा।

अब आने वाला समय ही बताएगा की शिवराज सिंह चौहान को पार्टी दक्षिण की राजनीत में इस्तेमाल करेगी या केंद्र में कोई नया पद देकर उन्हे मध्य प्रदेश से बाहर निकाला कर बड़ी ज़िमेदारी देगी , पर अभी तो आज शिवराज सिंह चौहान बड़ी ख़ुशी के साथ वापस गए है

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

Leave A Reply

Your email address will not be published.