पूर्व पीएम के सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना का सब से बड़ा सेक्स स्कैंडल ,चुनाव के बाद देश से फरार , भागने में किस ने मदद की ? -डिजायर न्यूज़

पूर्व पीएम के सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना का सब से बड़ा सेक्स स्कैंडल ,चुनाव के बाद देश से फरार , भागने में किस ने मदद की ? -डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली -देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का कुनबा सेक्स स्कैंडल के आरोपों में घिर गया है। देवगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना 67 और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना 33 के खिलाफ उनकी घरेलू सहायिका ने यौन शोषण की प्राथमिकता दर्ज कराई है। केस हासन के होलेनरासीपुर थाने में दर्ज कराया गया। इस बीच सांसद प्रज्वल रेवन्ना अपने चुनाव के बाद विदेश रवाना हो गए और पुलिस ने शांति से उसे देश से बाहर जाने दिया। अगर शुरुआती सूत्रों के हवाले से खबर को देखे तो दुनिया का ये सब से बड़ा सेक्स स्कैंडल नज़र आ रहा है जिसमें करीब करीब 2800के करीब सेक्स वीडियो है जिसमें अलग अलग महिलाओ के शोषण के वीडियो है।

-Prajwal Revanna MP Karnataka -Dzire News
-Prajwal Revanna MP Karnataka -Dzire News

देश में चुनाव चल रहे है 26 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में जेडीएस के टिकट पर दोबारा सांसद प्रज्वल रेवन्ना चुनाव लड़ रहे है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्वल के करीब 2800 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। दावा किया गया है कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। प्रज्वल के डर से हम स्टोर में छिप जाते थे- पीड़ित , रेवन्ना और प्रज्ज्वल के खिलाफ FIR करवाने वाली महिला ने कहा कि वह रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। उसका आरोप है कि मेड की नौकरी करने के चार महीने में ही रेवन्ना ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। पत्नी जब भी बाहर होतीं, रेवन्ना किसी न किसी बहाने मुझे कमरे में बुलाते और गलत तरीके से छूते। वहीं, प्रज्वल का ऐसा खौफ था कि उनके आते ही हम स्टोर में छिप जाते थे। पीड़िता का आरोप है कि प्रज्वल उसकी बेटी को वीडियो कॉल कर अश्लील बात करता था। महिला ने अपने और परिवार की जान को खतरा भी बताया है।

-Prajwal Revanna MP Karnataka -Dzire News
-Prajwal Revanna MP Karnataka -Dzire News

पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 354ए, 354डी, 506, 509 में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने रेवन्ना और प्रज्वल पर 2019 से 2022 तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। चुनाव के समय इन नेताओ की काली करतूत सामने आने लगती है , जबकि जीतने के बाद ही इनके ये कारनामे सुरु हो जाते है और कुछ लोग इनकी राजनीतिक ताक़त के सामने अपनी जुबान नहीं खोल पाते। जनता के सामने ये बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का नारा देते है और रात के अंधेरे में ये खुद बेटियों की इज़्ज़ज़त दे खलेते है। अगर देखा जाये तो राज्य की पुलिस और सरकार की बिना मिली भगत के इतना बड़ा स्कैंडल हो ही नहीं सकता , क्यों कि ये एक दो दिन का काम नहीं सालो से चलता आ रहा है। कभी जे डी एस कांग्रेस के साथ होती है तो अब की दफ़ा बीजेपी के साथ गठबंधन में है।

कर्नाटक महिला आयोग की चेयरपर्सन नागलक्ष्मी चौधरी ने इसे राज्य का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया है। इस बीच, कर्नाटक के CM सिद्धारमैया की तरफ से गठित SIT ने जांच शुरू कर दी है। इसका नेतृत्व ADGP वीके सिंह कर रहे हैं। DG CID ​​सुमन डी पेन्नेकर और IPS सीमा लाटकर भी SIT में शामिल हैं।
प्रज्वल के पिता बोले- जो वीडियो रिलीज हुए, वे 4-5 साल पुराने हैं। प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना अगर ये मान रहे है कि ये सेक्स वीडियो पुराने है तो केस अपने आप में पूर्ण हो जाता है कि ये सही वीडियो है? प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने कहा कि मैं नहीं जानता ये कैसा षड्यंत्र रचाया गया है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो आसानी से डर कर भाग जाऊं। उन्होंने जो वीडियो रिलीज किए हैं, वे 4-5 साल पुराने हैं। प्रज्वल को पार्टी से निकालने का फैसला पार्टी हाई कमान ने ले लिया है।

रेवन्ना ने कहा कि राज्य सरकार को इस केस की जांच करने दीजिए। प्रज्वल वैसे भी विदेश जाने वाला था। पिछले 40 साल में कांग्रेस की सरकार में हमने कई जांच का सामना किया है। मैंने अब तक देवगौड़ा से इस बारे में बात नहीं की है। सारी कार्रवाई कानून के मुताबिक होगी।

-Prajwal Revanna MP Karnataka -Dzire News
-Prajwal Revanna MP Karnataka -Dzire News

कुमारस्वामी और देवगौड़ा का नाम
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा- अगर किसी भी गलत काम में कोई शामिल है, तो उसे कानून के तहत सजा भुगतनी होगी। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि इस वीडियो को अभी क्यों जारी किया गया है। इसे पहले क्यों नहीं जारी किया गया था। चुनाव के समय ही पुराने मुद्दे क्यों उठाए जा रहे हैं। इस वीडियो का लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर फर्क नहीं पड़ेगा। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि पूरे परिवार का नाम इसमें क्यों उछाला जा रहा है। इस मुद्दे पर कुमारस्वामी और देवगौड़ा का नाम नहीं आना चाहिए। प्रज्वल के देश छोड़ने के सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा- क्या वे हर रोज जहां जाते थे, मुझे बताकर जाते थे? इस पर सरकार को जांच करने दीजिए। हम लोग साथ में नहीं रहते। अगर मुझे पहले पता होता तो मैं उसे रोकने की कोशिश करता।

कर्नाटक सरकार के मंत्री बोले- प्रज्वल के देश छोड़ने में भाजपा ने मदद की

कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्री प्रियंक खड़गे ने कहा- अगर प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भाग गए हैं तो उनकी मदद भाजपा ने की है। भाजपा-JDS को प्रज्वल के बारे में पता था। प्रियंक ने कहा कि भाजपा के कई नेताओं को रेवन्ना के यौन शोषण के मामले के बारे में लेटर मिले थे। इसके बावजूद उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया। हुबली मर्डर केस के बारे में ये बहुत आक्रामक थे। अब इस मुद्दे पर इन्होंने चुप्पी क्यों साध ली है। ये लोग हर सिटी हर गांव में अब प्रोटेस्ट क्यों नहीं कर रहे।

Amit-shah-Home-Minister-Dzire-News
Amit-shah-Home-Minister-Dzire-News

अमित शाह और प्रियंका गाँधी

प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट में लिखा- जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर PM फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले खुद जाते हैं। मंच पर उसकी तारीफ करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला। मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे? देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उल्टा कांग्रेस को ही इसका जिम्मेदार ठहराया है कि लॉ एंड आर्डर राज्य का मामला है और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है और आरोपी विदेश भाग गए हैं. मोदी क्यों चुप है? मोदी तो उनके प्रचार के लिए गए थे. सख्त कार्रवाई करने के बजाए ये बीजेपी वाले तो आरोपियों को देश से भगा देते हैं. ये बेटी बचाओं की बात करते थे.

हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने बताया कि रेवन्ना को पार्टी ने ने सस्पेंड करने का फैसला किया है. मुद्दे पर कांग्रेस और अन्य दलों ने बीजेपी और उसकी गठबंधन सहयोगी जेडीएस पर तीखा हमला किया है. कांग्रेस ने कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन किया है. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता हुबली, हासन और बेंगलुरु सहित कई जगहों पर सड़कों पर उतरे. इन्होंने रेवन्ना की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. 4 जून को लोक सभा चुनाव के नतीजे आने है और आरोपी देश से फरार है , अब क्या पुलिस इतनी जल्दी उसे वापस आने में कामयाब होगी ?

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.