अमरिंदर सिंह, ग़ुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य ,कपिल सिबल , हार्दिक पटेल , सुनील जाखड़ और अब मिलिंद देवड़ा क्यों छोड़ रहे राहुल गाँधी का साथ -डिजायर न्यूज़

अमरिंदर सिंह, ग़ुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य ,कपिल सिबल , हार्दिक पटेल , सुनील जाखड़ और अब मिलिंद देवड़ा क्यों छोड़ रहे राहुल गाँधी का साथ -डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली– राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा शुरूहोने से पहले ही एक और बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। महाराष्ट्र से कांग्रेस के कदावर नेता मिलिंद देवड़ा ने भी आज परिवार के 55 साल कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद अलविदा कह दिया। मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा एक बड़े कदावर नेता रहे और कई दफा मंत्री भी रहे। कई बड़े बड़े नेता जो एक समय में राहुल गाँधी के करीबी रहे वो क्यों छोड़ कर दुसरी पार्टी में जाने को मजबूर हुए ये एक बड़ा सवाल आज तक सवाल ही बना हुआ है।

Rahul-Gandhi-Soniya-Gandhi-Priyanka-Gandhi-Dzire-News
Rahul-Gandhi-Soniya-Gandhi-Priyanka-Gandhi-Dzire-News

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कर दिया. इनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, ग़ुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया , कपिल सिबल , हार्दिक पटेल , सुनील जाखड़ जैसे नेता शामिल रहे हैं.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा शुरू होने से पहले महाराष्ट्र में पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. 55 सालों से कांग्रेस के साथ रहे प्रदेश के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया. मिलिंद देवड़ा और उनके परिवार का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से लंबा रिश्ता रहा है। मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते थे और वह यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्री रहे।

hardik-Patel-Dzire-News.
hardik-Patel-Dzire-News.

लगातार हार से कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं का विश्वास डगमगाया हुआ है। यही वजह है कि हाल के सालों में पार्टी के कई बड़े नामों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब इस कड़ी में नया नाम पार्टी के युवा चेहरे मिलिंद देवड़ा का भी जुड़ गया है। मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान किया। मिलिंद देवड़ा की गिनती कांग्रेस के युवा चेहरों में होती थी, लेकिन अब उनके जाने से महाराष्ट्र में पार्टी को झटका लगेगा।

milind-deora-and-Rahul-Gandhi-Dzire-News
milind-deora-and-Rahul-Gandhi-Dzire-News

मिलिंद देवड़ा ने इस वजह से छोड़ी कांग्रेस

मिलिंद देवड़ा कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे ऐसे कयास लगाए जा रहे है । एक नाथ शिंदे ने कहा है कि वो अगर हमारी पार्टी में आते है तो उनका हम स्वागत करेगे। दरअसल मिलिंद देवड़ा जिस दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, उस सीट के गठबंधन के तहत शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के पास जाने की चर्चाएं हैं। दक्षिण मुंबई सीट पर पिछली दो बार से 2014 और 2019 शिवसेना के अरविंद सावंत चुनाव जीतते आ रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि शिवसेना इस बार भी दक्षिण मुंबई सीट पर अपनी दावेदारी कर रही है। चूंकि कांग्रेस का महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव) और एनसीपी के साथ गठबंधन है। ऐसे में गठबंधन के तहत मिलिंद देवड़ा को दक्षिण मुंबई सीट छोड़नी पड़ सकती थी।

Ek-Nath-Shinde-CM-Maharastra-Dzire-News.
Ek-Nath-Shinde-CM-Maharastra-Dzire-News.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का कहना है कि गठबंधन के तहत दक्षिण मुंबई सीट पर मौजूदा सांसद को ही टिकट देने पर लगभग सहमति बन गई है। मिलिंद देवड़ा साउथ मुंबई लोकसभा सीट पर समझौते के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा है कि अब मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होकर दक्षिण मुंबई सीट से ही चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद मिलिंद देवड़ा ने अपने बयान में कहा कि वे विकास के रास्ते पर चल रहे हैं। आने वाले समय में पता चलेगा की एक नाथ शिंदे की पार्टी उन्हे टिकट देती भी है या नहीं। एक बात साफ़ है हर नेता को सत्ता में अपनी भागेदारी चाहिए ही।

sunil-jakhar-amit-shah.-Dzire-News
sunil-jakhar-amit-shah.-Dzire-News

मिलिंद देवड़ा का जन्म 4 दिसंबर 1976 को मुंबई में हुआ। मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री थे । पिता की राह पर चलते हुए मिलिंद भी राजनीति में आए और कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। मिलिंद देवड़ा ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से प्रबंधन में स्नातक किया है। राजनीति में आने से पहले मिलिंद देवड़ा ने अमेरिका और भारत में कॉरपोरेट सेक्टर में विभिन्न पदों पर काम किया। साल 2008 में उन्होंने फिल्म निर्माता मनमोहन शेट्टी की बेटी पूजा शेट्टी से शादी की थी। मिलिंद देवड़ा की पत्नी पूजा शेट्टी एक फिल्म निर्माण कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं। मिलिंद देवड़ा ने साल 2004 में दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और उनका नाम देश के सबसे युवा सांसदों में भी शुमार है। इसके बाद वह 2009 के लोकसभा चुनाव में भी दक्षिण मुंबई सीट से जीत दर्ज करने में सफल रहे। हालांकि 2014 और 2019 के आम चुनाव में मिलिंद देवड़ा को हार का सामना करना पड़ा।

Kapil-Sibal-Dzire-News.
Kapil-Sibal-Dzire-News.

यूपीए की सरकार में मंत्री भी रहे

यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में मिलिंद देवड़ा केंद्रीय नौका परिवहन मंत्रालय और कम्युनिकेशन एंड आईटी मंत्रालय में राज्यमंत्री भी रहे। मिलिंद कांग्रेस में अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मिलिंद देवड़ा की खेलों में भी रुचि है और वह क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और बॉम्बे जिमखाना आदि के सदस्य भी हैं। इतना सब कुछ मिलने के बाद अगर एक दफ़ा पार्टी टिकट नहीं दे पा रही है तो 55 साल का नाता तोड़ कर दुसरी पार्टी का दामन थामने की तैयारी कर ली है।

Sanjay-Raut-Dzire-News
Sanjay-Raut-Dzire-News

संजय राउत ने कहा सीट पर कोई समझौता नहीं होगा।

शिवसेना (यूबीटी ) नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर कोई समझौता नहीं होगा। बता दें, शिवसेना के अरविंद सावंत, जो अब ठाकरे गुट के साथ हैं, ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में देवड़ा को निर्वाचन क्षेत्र से हराया था। संजय राउत ने कहा, सावंत दो बार के सांसद हैं। उनके दोबारा चुनाव लड़ने में क्या गलत है? इस पर कोई समझौता नहीं होगा।

देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, हम मुरली देवड़ा को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और पार्टी के लिए काम करने और बलिदान देने के बारे में जानते हैं। अगर लोग चुनाव लड़ने के लिए निष्ठा बदलते हैं तो यह दिखाता है कि राज्य में एक नया चलन शुरू हो गया है। मुरली देवड़ा को कांग्रेस छोड़ कर जाने को एक बड़े नुकशान के रूप में देखा जा रहा है। दुसरी तरफ राहुल गाँधी अपनी दुसरी पदयात्रा के लिए निकल पड़े है। 2024 में इसका क्या असर होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.