दिल्ली की ठंड में अंगीठी के धुएं से दम घुटने की वजह से छह लोगों के मौत , धुँवा आप की जान ना ले ?- डिजायर न्यूज़

दिल्ली की ठंड में अंगीठी के धुएं से दम घुटने की वजह से छह लोगों के मौत , धुँवा आप की जान ना ले ?- डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – दिल्ली की ठंड ने कश्मीर को भी पीछे छोड़ दिया है लगातार गिरते पारे और कोहरे का कोहराम लगातार ज़ारी है। गरीब के लिए अंगीठी में आग जला कर सिकना ही एक मात्र साधन है लेकिन कई दफा अगर बंद कमरे में हीटर या अंगेठी जला कर सोने से हर साल कई परिवारों की सामूहिक मोतो के मामले सामने आये है। दिल्ली में कोहरे के साथ ही शीतलहर चल रही है। इस बीच बाहरी दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर अंगीठी के धुएं से दम घुटने की वजह से छह लोगों के मौत की खबर है। पहली घटना खेड़ा कला गांव की है। यहां एक परिवार ने सर्दी से बचने के लिए रात को अंगीठी जलाई थी। रात में कमरे में अंगीठी का धुआं भर गया। वेंटिलेशन नहीं होने के कारण परिवार के चार लोगों का दम घुट गया। मरने वाले चार लोगों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दरवाजा अंदर से बंद था, कमरे में अंगीठी जली हुई थी। मरने वाले दोनों बच्चों में एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल बताई जा रही है।

6-people-died-in-suffocation-due-to-angeethi-Dzire-News
6-people-died-in-suffocation-due-to-angeethi-Dzire-News

बाहरी दिल्ली में अधिक मामले

दूसरी घटना इंद्रपुरी में उषा इंस्टीट्यूट के पास हुई। यहां भी अंगीठी के धुएं से दम घुटने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक और 54 वर्षीय सोम बहादुर के रूप में हुई है। ये दोनों लोग भी रात को कमरे में अंगीठी जलाकर सोए हुए थे। सुबह पुलिस को घटना को लेकर फोन आया। शुरुआती जांच में सामने आया था कि दोनों ने सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी। अभी पुलिस बाकी कारणों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली के द्वारका में भी हो चूका है हादसा

इससे पहले दिल्ली के द्वारका इलाके दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई थी। द्वारका सेक्टर 23 के पोचनपुर गांव में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मौत का पता बच्ची के चिल्लाने से लगा। मरने वालों की पहचान नेहा और मानव के रूप में हुई। दम घुटने के कारण बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की तोड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। इसके बाद तीनो के अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया था।

6-people-died-in-suffocation-due-to-angeethi-Dzire-News
6-people-died-in-suffocation-due-to-angeethi-Dzire-News

क्या है कारण अंगीठी के धुएं से मौत का कारण

अंगीठी के धुएं से कार्बन मोनोऑक्साइड निकलता है। रात में कमरा बंद रहने के कारण हवा बाहर नहीं जा पाती है। ऐसे में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। हवा नहीं निकलने से कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल खतरनाक स्थिति तक बढ़ जाता है। जब हवा में कार्बन मोनो ऑक्साइड बढ़ जाता है तो यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स में मिल जाता है। यह RBC में ऑक्सीजन की जगह ले जाता है। ऐसे में यह सोते हुए लोगों के लिए अधिक खतरनाक हो जाता है। इससे ब्रेन डैमेज के साथ ही मौत भी हो जाती है।

6-people-died-in-suffocation-due-to-angeethi-Dzire-News
6-people-died-in-suffocation-due-to-angeethi-Dzire-News

सलाह-ठंड से बचने का एक उपाय

ये सही है कि ठंड में आग ही ठंड से बचने का एक उपाय है लेकिन अगर आप कोयला या लकड़ी बंद कमरे में जलाते है तो ये आप की मोत का कारण बन सकती है। अंगीठी के धुएं से कार्बन मोनोऑक्साइड निकलता है। और आक्सीजन की कमी हो जाती है और इंसान की मोत हो जाती है। बंद कमरे में जहां बाहर से अंदर और अंदर से बाहर वैंटिलेशन ना हो तो आग ना जलाये। कपड़ो का अधिक उपयोग करे। अभी कुछ समय दिल्ली और आसपास के इलाको में ठंड का प्रकोप ज़ारी रहेगा। कोई भी हीटर या अंगीठी ज्यादा देर तक जला कर ना रखे।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

Leave A Reply

Your email address will not be published.