मनोज तिवारी , गौतम गंभीर , डॉ हर्ष वर्धन के सामने काँग्रेस – प्रवेश वर्मा , मीनाक्षी लेखी , हंस राज हस ,और रमेश बिदुड़ी जे सामने आप -डिजायर न्यूज़

मनोज तिवारी , गौतम गंभीर , डॉ हर्ष वर्धन के सामने काँग्रेस – प्रवेश वर्मा , मीनाक्षी लेखी , हंस राज हस ,और रमेश बिदुड़ी जे सामने आप -डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – दिल्ली का लोकसभा इलेक्शन पूरे देश में चर्चा में हमेशा रहता है 2014 और 2019 में बीजेपी ने सभी सीट जीत कर अपना दबदबा कायम रखा है। भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ते आये है 2014 में कांग्रेस को जहाँ 15.10 परसेंट वोट मिले तो आप का वोट परसेंटेज 32 50 परसेंट रहा और बीजेपी को 46 .40 पर्सेंट मिला और बीजेपी ने 2014 और 2019 में सभी लोक सभा सीट जीत कर दिल्ली पर अपना कब्ज़ा बरकार रखा। 2019 में 56 परसेंट से अधिक वोट पर्सेंटेज से बीजेपी ने आप और कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया।

Bhartiya-Janta-MP-from-Delhi-Dzire-News
Bhartiya-Janta-MP-from-Delhi-Dzire-News

सूत्रों के हवाले से राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा करीब-करीब तय हो चुका है। खबरों के मुताबिक दोनों दलों के बीच बातचीत अंतिम दौर में चल रही है। माना जा रहा है कि आप 4 जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सभी 7 सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। अब कांग्रेस और आप मिलकर बीजेपी को टक्कर देना चाह रही है। पिछले चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर सभी 7 सीटों पर 50 फीसदी से ज्यादा था। भगवा दल को अकेले 56.9 प्रतिशत वोट मिले थे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आप और कांग्रेस मिलकर भी बीजेपी को टक्कर दे पाएगी? अगर दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ती है तो बीजेपी को अपने वोट पर्सेंटेज को बचा कर रखना बड़ी चुनौती होगी।

BJP-AAP-Congress. Dzire-News
BJP-AAP-Congress. Dzire-News

जानिए 7 सीटों में कौन-कहां से लड़ सकता है
खबरों के मुताबिक, आप ने कांग्रेस को ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली और चांदनी चौक सीट ऑफर किया है। वहीं, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से आम आमदी पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। हालांकि, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीट बंटवारे में काफी देरी हो गई है। उधर, आप सूत्रों ने बताया है कि अगर गठबंधन का फैसला हो जाता है तो आप अपने कैंडिडेट का ऐलान जल्द कर देगी।
दिल्ली में AAP-कांग्रेस के गठबंधन से क्या BJP को नुकसान होगा?

AAP और कांग्रेस को मिल रही कौन सी सीट?

2019 के चुनाव में सभी 7 सीटों पर बीजेपी के वोट 50% से ऊपर रहे थे। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर बंपर जाती दर्ज की थी। उसके सभी कैंडिडेट 50 फीसदी से ज्यादा वोट लाकर जीते थे। चांदनी चौक से बीजेपी कैंडिडेट हर्षवर्धन को 52.94 प्रतिशत वोट मिले थे। ईस्ट दिल्ली से गौतम गंभीर को 55.35 फीसदी वोट मिले थे। नई दिल्ली से बीजेपी कैंडिडेट मीनाक्षी लेखी को 54.77 प्रतिशत वोट मिले थे। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी को 53.9 प्रतिशत वोट मिले थे। दक्षिण दिल्ली से रमेश विधूड़ी को 56.58 फीसदी वोट मिला था जबकि पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा को 60.05 प्रतिशत वोट मिला था। वहीं नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बीजेपी के हंसराज हंस को 60.49 प्रतिशत वोट मिला था।

आप-कांग्रेस सीट शेयरिंग फॉर्मूला
साल                    सीट                     पार्टी
2024              ईस्ट दिल्ली             कांग्रेस
2024              नॉर्थ ईस्ट दिल्ली      कांग्रेस
2024              चांदनी चौक            कांग्रेस
2024              नई दिल्ली              आप
2024              दक्षिण दिल्ली         आप
2024              नॉर्थ वेस्ट दिल्ली     आप
2024              वेस्ट दिल्ली           आप

2019 में अलग-अलग लड़ी थी आप-कांग्रेस और दोनों को हार का सामना कर पड़ा

PM-Narinder-modi-rahul-gandhi-arvind-kejriwal-_-Dzire-News
PM-Narinder-modi-rahul-gandhi-arvind-kejriwal-_-Dzire-News

2019 के लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। जहां कांग्रेस 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी वहीं आप केवल 2 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। इसबार अगर दोनों दल मिलकर भी चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी के 56 प्रतिशत वाले आंकड़े को दोनों दल कैसे मिटा पाएंगे ये देखना रोचक होगा। लेकिन 2014 के मुकाबले 2019 में कांग्रेस का वोट शेयर बड़ा और आप का वोट शेयर कम हुआ था। बीजेपी के लिए दिल्ली अब की दफा बड़ी चुनौती है , और सब से बड़ी बात है क्या बीजेपी नए चहरो को मैदान में उतारती है या पुराने चहरो पर ही दाव लगाती है।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.