मुलायम सिंह यादव के हर घर में राजनीतिक लोग , कुनबा इतना बड़ा की देख कर चौंक जायेगे, परिवारवाद की मिसाल – डिजायर न्यूज़

मुलायम सिंह यादव के हर घर में राजनीतिक लोग , कुनबा इतना बड़ा की देख कर चौंक जायेगे, परिवारवाद की मिसाल – डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश का नाम आये और उसमें मुलायम सिंह के परिवार का जिक्र ना हो ये हो नहीं सकता। हरियाणा में जैसे तीन लाल , बंसी लाल , भजन लाल और देवी लाल की बात करे तो आज भी सब से बड़ा कुन्बा देवी लाल का ही है। इस तरह उत्तर प्रदेश में भी कई बड़े परिवार राजनीती में है पर परिवार वाद की बात करे तो आज भी सब से बड़ा कुन्बा मुलायम सिंह का ही है। मुलायम सिंह ने अपने भाइयों से लेकर उनके बेटों तक को राजनीती में उत्तारा और उन्हे जीता कर किसी को विधान सभा भेजा तो किसी को लोक सभा और राज्य सभा भेजा।

पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने चार दशक तक सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है। देश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का कुनबा सबसे बड़ा है। परिवार के 25 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो राजनीति में सक्रिय हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि मुलायम के परिवार में कौन-कौन है? इनमें से कौन राजनीतिक रूप से सक्रिय है और कौन राजनीति से दूर है? और साथ ही साथ हम बात करगे और किन बड़े परिवारों से रिश्ते है यादव परिवार के।

Siyasat-aur-yadav-Parivaar-Mulayam-singh-family-Dzire
Siyasat-aur-yadav-Parivaar-Mulayam-singh-family-Dzire

शुरुआत मुलायम सिंह यादव के बाबा से करते हैं। उनका नाम मेवाराम था। मेवाराम के दो बेटे थे। सुघर सिंह और बच्चीलाल सिंह। सुघर सिंह के पांच बेटे हुए। इनमें मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह, राजपाल सिंह यादव, अभय राम सिंह और शिवपाल सिंह यादव। भाइयों में मुलायम सिंह तीसरे नंबर और शिवपाल सिंह सबसे छोटे हैं। जबकि बच्ची राम के बेटे डॉ रामगोपाल यादव है , जो हमेशा अखिलेश और मुलायम सिंह के करीब रहे। कुछ समय पहले पूर्व चीफ मिनिस्टर अखिलश यादव के अपने चाचा शिवपाल यादव से रिश्ते ख़राब हो गए थे , और शिवपाल यादव ने अपनी एक पार्टी भी बना ली थी , लेकिन मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद दोनों चाचा भतीजा फिर एक हो गए।

mulayam-singh-yadav-family-Dzire-news
mulayam-singh-yadav-family-Dzire-news

1. अभय राम यादव : मुलायम के पांच भाइयों में अभय राम सबसे बड़े थे। धर्मेंद्र यादव उनके बेटे हैं। धर्मेंद्र तीन बार सांसद रह चुके हैं। सबसे पहले 2004 में मैनपुरी से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद 2009 और फिर 2014 में बदायूं से जीत हासिल की। 2019 लोकसभा चुनाव में वह हार गए। हाल, ही में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी धर्मेंद्र सपा उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

2. रतन सिंह यादव : मुलायम सिंह के पांच भाइयों में रतन सिंह दूसरे नंबर पर हैं। मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव रतन सिंह के पौत्र हैं। तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह हैं। तेज प्रताप ने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट साइंस में एमएससी की है। तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी से हुई है। मतलब तेज प्रताप लालू के दामाद भी हैं।

3. मुलायम सिंह यादव : लोहिया आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। पांच भाइयों में मुलायम तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। मुलायम सिंह ने मालती देवी से पहली शादी की थी। अखिलेश यादव मुलायम और मालती देवी के ही बेटे हैं।

मुलायम की दूसरी शादी साधना गुप्ता से हुई। साधना और मुलायम के बेटे प्रतीक यादव हैं। अखिलेश यादव ने 24 नवंबर 1999 डिंपल यादव से शादी की, जबकि प्रतीक की शादी अपर्णा यादव से हुई है, बाद मैं अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया। अखिलेश मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। डिंपल भी सांसद रह चुकी हैं। 2019 चुनाव वह कन्नौज से हार गईं थीं। अखिलेश ने ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई की है।

साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते हैं। उनकी पत्नी अपर्णा राजनीती में है। वह जिम संचालित करते हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव जरूर राजनीति में कदम रख चुकी हैं। अपर्णा 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ी थीं। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

4. राजपाल सिंह यादव : मुलायम के पांच भाइयों में चौथे नंबर पर राजपाल सिंह यादव का नाम आता है। राजपाल मुलायम से छोटे हैं। राजपाल के बेटे अंशुल भी सक्रिय राजनीति में हैं। अंशुल लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। राजपाल की पत्नी प्रेमलता यादव भी राजनीति में हैं। 2005 में प्रेमलता ने राजनीति में कदम रखा था। प्रेमलता ही मुलायम सिंह यादव परिवार की पहली महिला हैं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव की पत्नी सरला यादव, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा।

5. शिवपाल सिंह यादव : मुलायम के सबसे छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव हैं। कहा जाता है कि राजनीति में मुलायम सिंह यादव की अगर किसी ने सबसे ज्यादा मदद की है तो वह शिवपाल सिंह यादव ने की हैं। सार्वजनिक मंच से खुद मुलायम इस बात का जिक्र कर चुके हैं।

मुलायम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके छोटे भाई शिवपाल ने उनके लिए पोस्टर तक चिपकाए हैं। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले जब मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच अनबन हुई तो शिवपाल ने अलग पार्टी बना ली। शिवपाल जसवंतनगर सीट से विधायक भी हैं। उनके बेटे आदित्य यादव भी सक्रिय राजनीति में हैं।

akhilesh-Yadav-and-Rahul-Gandhi-Congress-Dzire-News
akhilesh-Yadav-and-Rahul-Gandhi-Congress-Dzire-News

2024 के चुनाव आने वाले है इसमें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबन्दन हो गया है , 17 सीटों पर कांग्रेस और 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने उमीदवार उतारेगी , अब परिवार के कितने लोगो को समाजवादी पार्टी टिकट देगी ये समय ही बताएगा , चाचा शिवपाल यादव के टिकट की घोषणा अखिलेश यादव पहले ही कर चुके है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव प्रचार कर रही है।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

Leave A Reply

Your email address will not be published.