बिहार विधानसभा में महिलाओ का अपमान , फिर माफ़ी , नीतीश कुमार के बिगड़े बोल -डिजायर न्यूज़

बिहार विधानसभा में महिलाओ का अपमान , फिर माफ़ी , नीतीश कुमार के बिगड़े बोल -डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – नेताओ के बोल कब बिगड़ जाए ये तो कोई नहीं जनता , कभी देश की सर्वोच्च संसद के अंदर बोल बिगड़ जाते है तो कभी विधानसभा में। बिहार के सात बार के चीफ मिनिस्टर नीतीश को शुरू में एक सुलझा हुआ वक्ता और कुशल प्रशाशन का धनी माना जाता था , ओर जनता कही ना कही उन्हे प्रधानमंत्री के रूप में लालू से कही ऊपर मानती थी। लालू यादव हमेशा अपने मज़ाकिया अंदाज में क्या कह जाते है ये श्याद उनको भी नहीं पता चलता , और जनता ने कभी उन्हे चीफ मिनिस्टर से ऊपर के मकाम पर देखा भी नहीं। लेकिन नीतीश कुमार ने अपनी वाणी के कारन अपनी इमेज में कही ना कही कमी खुद ही दर्ज़ की है। विधानसभा में उनके बयान से 6. 5 करोड़ महिलाओ को ये अमर्यादित भाषा से झटका लगा है , हालांकि उन्होंने आज माफ़ी भी मांग ली है और अपना स्पस्टीकरण भी देने की पूरी कोशिश की है , लेकिन बीजेपी अब इस मुद्दे पर उन्हे माफ़ करने के मूड में नहीं है और यहाँ तक बीजेपी ने इस्तीफे की मांग भी कर डाली।

Nitish-kumar-Lalu-yadav-Dzire-News
Nitish-kumar-Lalu-yadav-Dzire-News

ज्ञान या बी ग्रैड फिल्मो का असर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में मंगलवार को सदन में ‘ज्ञान का पन्ना’ क्या पलटा, पटना से लेकर दिल्ली तक बवाल मच गया। बीजेपी ने नीतीश कुमार के बयान पर घेरा है तो वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने माफी मांगने के लिए कहा है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर टिप्पणी को लेकर मंगलवार को विवाद उत्पन्न हो गया। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने सदन में जानकारी दी।साथ ही ये भी बताने की कोशिश किया कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संभोग के दौरान रोक सकती है। भाषा इतनी अमर्यादित थी कि विधानसभा में बैठी महिलाओ का सिर शर्म से झुक गया , किसी ने भी ऐसी भाषा की उम्मीद नीतीश कुमार जैसे सुलझे हुए मुख्यमंत्री से नहीं करी थी।

CM-Bihar-nitish-kumar-Dzire-News.
CM-Bihar-nitish-kumar-Dzire-News.

प्रजनन पर मर्यादा के सभी रिकॉर्ड तोड़े

जो भाषा का प्रयोग विधानसभा मैं किया गया उसको लिखने के लिए हिम्मत चाहिए जो हम में नहीं है उसके कुछ शब्दों की मर्यादा में यहाँ लिख रहे है। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने सदन के अंदर बताया कि उन्होंने कैसे बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कर लिया। नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने कहा कि जब पढ़ लेगी लड़की तो जो पुरूष है, जब शादी होती है तो रोज रात में उसके साथ…. है न। उसी में और पैदा हो जाता है। अगर लड़की पढ़ लेती है तो हमको मालूम है कि पुरूष… ठीक है। लेकिन लड़की कहेगी कि अंतिम में … बाहर कर दो। पुरूष… तो है लेकिन अब जनसंख्या घट रही है। बाद में माफ़ी मांगने के समय उन्होंने कहाँ की वो बिहार की लड़कियों के शिक्षा स्तर पर बात कर रहे थे , अगर लड़कियाँ मेट्रिक तक पढ़ाई करती है और शादी के बाद प्रजनन दर 2. 0 है वही दर पूरे भारत की है लेकिन बिहार की लड़कियाँ अगर इंटर तक पढ़ाई करशादी करती है तो प्रजनन दर भारत की 1 . 7 है तो बिहार की 1 6 है। ये शिक्षा में बिहार का एक बड़ा योगदान है।

Giriraj_Singh-BJP-Minister-Dzire-News

भारतीय जनता पार्टी ने माँगा नीतीश का इस्तीफ़ा

भाजपा अब इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री पर जोरदार निशाना साध रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने विधानसभा में जिस तरह का अमर्यादित बयान दिया है, उससे वो सभ्य समाज का प्रतिनिधित्व करने लायक नहीं रह गए हैं। उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। भाषा का चयन एक इंसान को सभ्य बना देता है तो दुसरी और अमर्यादित भाषा इंसान के स्तर को गिरा देती है और बात अगर महिलाओं पर हो तो उसका असर सीधा समाज पर पड़ता है।

Bihar-Nitish-Kumar-BJP-MLC-Nivedita-Singh-shed-tears-Dzire-News
Bihar-Nitish-Kumar-BJP-MLC-Nivedita-Singh-shed-tears-Dzire-News

बिहार विधानसभा के लिए आज काला दिन

बीजेपी एमएलसी निवेदिता सिंह ने कहा कि विधानसभा के लिए आज काला दिन है। मुख्यमंत्री ने जो भी कहा उससे बिहार की सभी महिला शर्मसार हैं, इतने शर्मनाक शब्दों का प्रयोग मुख्यमंत्री ने क्यों किया, यह समझ से परे है। वे किस तरह के विकास पुरुष हैं। आज उन्होंने अपनी पूरी मर्यादा को शर्मसार कर दिया। नीतीश कुमार ने महिलाओं या लड़कियों को इस तरह के बयान से शर्मसार करने का काम किया है। इससे पहले भी लड़कियों पर बेतुका बयान दे चुके हैं। पिछले साल, नवंबर में उन्होंने मोबाइल एडिक्‍शन में पड़े युवाओं को संदेश दिया था। इस दौरान, नीतीश ने लड़कियों पर भी अजीबोगरीब बयान दे दिया था।

chirag-Paswan-MP-Dzire-News
chirag-Paswan-MP-Dzire-News

नेता जी के बिगड़े बोल

वैसे तो बिगड़े बोल का असर रहता है , लेकिन अभी बिहार में चुनाव नहीं है , ओर मुद्दे अनेक है , ऐसा लगता है आने वाले समय में महिलाये इस भाषा को ध्यान में रख कर वोट करेगी या जो माफ़ी नीतीश कुमार ने मांगी है उसे वो माफ़ कर उनके पक्ष में वोट करेगी। तेजस्वी यादव ने भी कहाँ है कि नीतीश कुमार शिक्षा को कैसे बेहतर बनाये इस पर बात कर रहे थे उनकी बातो का गलत मतलब निकाला गया है ,लेकिन ये कोई एक शब्द नहीं है जो नीतीश कुमार के मुँह से गलती से निकल गया हो , ये कही ना कही सोच के हिसाब से समझाने का एक शब्दों का गलत इस्तेमाल था। कुछ समय पहले नीतीश कुमार ने राम बिलास पासवान की दूसरी शादी के विषय में कुछ बोलो तो उनके बेटे चिराग पासवान ने आपत्ति जताई और कहाँ की एक चीफ मिनिस्टर को ऐसे शब्द शोभा नहीं देते।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.