दिल्ली में पटाखे जरुरी है , चाहे बुजुर्ग मरे या भर्ती हो हॉस्पिटल में – डिजायर न्यूज़

दिल्ली भारत की राजधानी अब पोल्लुशन के मामले में विष्व रिकॉर्ड तोड़ रही है

दिल्ली में पटाखे जरुरी है , चाहे बुजुर्ग मरे या भर्ती हो हॉस्पिटल में – डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली – दिवाली हिन्दुओ का एक बड़ा ही पवित्र पर्व है और सभी इसे बड़ी ख़ुशी से मनाते है लेकिन जब ये पर्व आता है तो साथ साथ सर्दी को भी अपने साथ लेकर आता है। दिल्ली भारत की राजधानी अब पोल्लुशन के मामले में विष्व रिकॉर्ड तोड़ रही है यह दुनिया की सब बड़ी दमघोटू सिटी बन कर टॉप पर है। दिल्ली में अगर वाहनों की बात करे तो 80 लाख से अधिक छोटे और बड़े वाहन है और दिल्ली के साथ लगते उत्तरप्रदेश , हरियाणा और पंजाब से इस समय कटी फसल की पराली को जलाने से भी धुँवा दिल्ली आता है। आज दिल्ली के हालत ये है कि जवान आदमी भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है , सरकार पूरे साल इस पर बात करती है और अंत में आकर हाथ खड़े कर देती है लोगो को छोड़ देती है मरने के लिए। आज हॉस्पिटल में अनेको मरीज़ सिर्फ दमे ओर सांस लेने में कठनाई के कारण भर्ती है। दम घुटने से कितनी जानें चली जाती है इसका आकड़ा कभी सामने नहीं आता है।

on-fire-crackers-supreme-court-Dzire-News
on-fire-crackers-supreme-court-Dzire-News

दिवाली पर्व को मनाने के लिए लोगो हर्षोउल्लास में पटाखे आदि जलाते है जिसके कारण प्रदूषण और भी ज्यादा हो जाता है अब की दफ़ा दिल्ली सरकार ने सभी तरह के पटाखों पर बैन लगा दिया है और इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी मोहर लगा दी है लेकिन दिल्ली के साथ लगते हरियाणा और उत्तरप्रदेश सरकार ने इस पर कोई बेन नहीं लगाया है। अब दिल्ली वालो को अगर पटाखे ख़रीदने भी हो तो दिल्ली के पास गुडगाँव या गाज़ियाबाद से ला कर वो इनका इस्तेमाल करते है और साथ साथ उन्हे बेचे कर कमाई भी कर लेते है। सोशल मीडिया पर एक सर्वे से पता चला की अभी भी 30 परसेंट से अधिक लोगो पटाखे चलाना चाहते है उन्हे चाहे कैसे भी और कही से भी मिले पर उन्हे ना प्रशाशन का डर है ना पुलिस का।

pollution-levels-in-delhi-ncr-showing-upward-trend-Dzire-News.
pollution-levels-in-delhi-ncr-showing-upward-trend-Dzire-News.

इस दिवाली पटाखे चलाना कितना खतरनाक है ये सिर्फ और सिर्फ वो इंसान समझ सकता है जिसको अपने माता पिता या बुजुर्गो और पड़ोसियों से प्यार है। दिवाली एक पावन पर्व है लेकिन पर्व से जरुरी है आप के अपनों की जिंदगी , अगर वो जिन्दा रहेगे तो आप बाकी हर दिन दिवाली मना सकते है लेकिन कुछ लोग आज भी जिंदगी से ज्यादा धर्म और राजनीती में लिप्त है उनका कहना है कि हिन्दुओ के पर्व पर ही सभी रोक क्यों ? वो सही कहते है लेकिन भूल जाते है कि अपनों के मरने पर सालों रोते तो तो वही है ,फिर श्राद निकालते है हर साल। इंसान की जिंदगी से बड़ी कोई इंसानियत या पर्व नहीं है। अगर हम भगवान् राम को अपना आदर्श मानते है तो उनके कदमो पर चलकर देखना भी चाहिए। भगवान श्री राम ने कभी किसी को कस्ट नहीं दिये , और हम पोल्लुशन फैला कर अपने ही आदर्श भगवान् श्री राम का गला घोट रहे है पोल्लुशन से।

diwali-2023-Dzire-News.
diwali-2023-Dzire-News.

कहते है दिल्ली है दिल वालो की लेकिन इस पोल्लुशन को देखते हुए आने वाले समय में दिल तो दूर की बात है दिमाग भी ख़त्म हो जाएगा , और इसके लिए ना हरियाणा ना उत्तर प्रदेश अगर कोई जिम्मेदार है तो खुद दिल्ली वाले। गंदगी से लेकर पेड़ो को काटना बिना वजह रोड पर गाड़ियाँ लेकर निकलना आदि अब हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। सरकार सिर्फ ओड इवन लगा कर अपना बोझ कम कर सकती है लेकिन ये समाधान नहीं है अगर सब घर में बैठ जाएगे तो घर का ख़र्च कैसे चलेगा। दिल्ली और एन सी आर में एक जैसे नियम लागू होने चाहिए फिर चाहे राज्य अलग ही क्यों ना हो। क्या गुडगाँव या गाज़ियाबाद के पटाखों का धुवा दिल्ली नहीं आयेगा ? जहाँ इंसान की जान की अगर बात आती है तो हर धर्म , मजहब और पर्व हमेशा पीछे रहने चाहिए। इंसान की जिंदगी सब से पहले है। डिजायर न्यूज़ आज अपने सभी रीडर और दर्शको से यही अपील करता है कि दिल में भगवान श्री राम की स्थापना करके अपने बुजुर्गो के लिए पोल्लुशन को कम करे और अपने बच्चों में भी यही भावना जगाने का प्रयास करे। आप सब को दिल से दिवाली की शुब्कामना।

save-animals-pic-from-Google.
save-animals-pic-from-Google.

अगर आप अपनों से प्यार करते है और जानवरों से भी तो जरा सोचो हमारी थोड़ी सी ख़ुशी से उनको कितनी तकलीफ होती है। जानवर तो बेचारे अपने आप को बचा भी नहीं पाते , अगर उनको कोई पटाखा जला दे तो तकलीफ बता भी नहीं पाते है। अगर आप सच में जानवरों से प्यार करते है तो अपने आस पास के लोगो को भी समझाए। दीप दीये और खुशियाँ बाटने का पर्व है हमारा दिवाली पर्व , कोई इंसान भूखा ना रहे हर घर जगमगाये ये ही हमारे भगवान श्री राम हम से चाहते है।[पिक्चर का आभार गूगल ]

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.