आप पार्टी क्या जेल में मनाएगी दिवाली और नया साल , क्या होगा केजरीवाल का करवाचोथ के बाद ?- डिजायर न्यूज़

आप पार्टी क्या जेल में मनाएगी दिवाली और नया साल , क्या होगा केजरीवाल का करवाचोथ के बाद ?- डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली– भ्रष्टाचार विरोधी मुहीम शुरू करने वाली आप पार्टी आज सब से ज्यादा भ्रष्टाचार के मामलों में ही फस कर रह गई है कही से भी आम आदमी पार्टी को राहत की खबर नहीं मिल रही है। आप पार्टी ने चुनाव में 28 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल ने 28 दिसम्बर 2013 को दिल्ली के मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। 49 दिनों के बाद 14 फ़रवरी 2014 को विधान सभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। 14 फरवरी 2015 से लगातार अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के चीफ मिनिस्टर बने हुए है। आम आदमी पार्टी ने सुप्रीमो और दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविन्द केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा है और 2 नवबर को पेश होने को कहा है।

ED
ED

अभी आप पार्टी के राज्य सभा में 10 सांसद है जिन्में संजयसिंह , नारायण दास गुप्ता , सुशील कुमार गुप्ता ,हरभजन सिंह,राघव चड्ढा ,संदीप पाठक, अशोक मित्तल, संजीव अरोरा,बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी है। और लोक सभा में भी पंजाब से कुछ सांसद है आप पार्टी के।

8 फरवरी 2020 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। वोटों की गिनती और उसके बाद नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई। आम आदमी पार्टी ने सरकार बरकरार रखी क्योंकि पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतीं। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। परिणामों के अनुसार, पार्टी का वोट शेयर 53.5% था। 2015 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीट जीत कर रिकॉर्ड कायम किया था।

जनवरी 2021 में, अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आप 2022 में छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी। ये छह राज्य उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, उत्तराखंड और पंजाब थे। पार्टी ने पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदा कांग्रेस सरकार को हराकर भारी जीत हासिल की और राज्य पार्टी संयोजक भगवंत मान ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

aap-aadmi-party-leader-arvind-kejriwal-Dzire-news
aap-aadmi-party-leader-arvind-kejriwal-Dzire-news

सन् 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। दिल्ली के दो आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों , दिल्ली के कर्नल देविंदर सहारवत और असिम अहमद ने ,राजधानी में केजरीवाल सरकार पर खराब प्रशासन का आरोप लगाया और पार्टी के बड़े दावे में फसने से बचने की पंजाब के लोगों को चेतावनी दी। उसके बाद तो जैसे भ्रष्टाचार के मामलों में आप पार्टी के कई विधायक और मंत्री जेल गए और कई अभी भी जेल में बंद है जिनमें मुख्य रूप से मंत्री सतिंदर जैन , डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया और संजय सिंह अभी दिल्ली शराब पालिसी के भ्रष्टाचार में जेल में बंद है।

manish sisodia- Dzire News
manish sisodia- Dzire News

सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल से ईडी दिल्ली की नई शराब नीति मामले में पूछताछ करेगी।मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की साजिश है। अप्रैल में सीबीआई अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 55 वर्षीय अरविंद केजरीवाल को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया गया है। दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के बाद ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान दर्ज करेगी।

Arvind-Kejriwal-Manish-Sisodia-Sanjay-Singh-AAP-Dzire-News
Arvind-Kejriwal-Manish-Sisodia-Sanjay-Singh-AAP-Dzire-News

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे सत्य की जीत बताया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आज दिल्लीवासियों के जीवन में दशहरा दिवस है ये सच्चाई की जीत हुई है और जल्द ही दिल्ली को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति मिलेगी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन का स्वागत किया है और कहा है कि यह सच्चाई की जीत का दिन है। अभी हॉल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की बैल रिजेक्ट की है।

bjp-virendra-sachdeva-Dzire-News
bjp-virendra-sachdeva-Dzire-News

आज जब सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसौदिया की जमानत खारिज कर दी तो इससे भाजपा के शराब घोटाले के आरोप सही साबित हो गए और केजरीवाल को ईडी का समन, केजरीवाल टीम के जेल जाने के साथ भ्रष्टाचार की गाथा को अंजाम तक ले जाने का अंतिम कदम है। इससे पहले 16 अप्रैल को कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अरविंद केजरीवाल से नौ घंटे तक पूछताछ की थी। जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। और संजय सिंह आप पार्टी सांसद भी शराब घोटाले में जेल में बंद है।

arvind-kejriwal-sanjay-singh-and-raghav-chadha-Dzire-News
arvind-kejriwal-sanjay-singh-and-raghav-chadha-Dzire-News

आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है

नौ घंटे तक चली सीबीआई की पूछताछ के बाद केजरीवाल ने कहा था कि आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सीएम ने तब कहा था कि वो (केंद्र) लोग आप को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन देश की जनता हमारे साथ है। शराब घोटला पूरी तरह फर्जी है। संजय सिंह लगातार केंद्र की सरकार पर हमलावार रहे लेकिन अब वो भी जेल में बंद है , आप सांसद राघव चड्ढा की भी संसद से निष्काषित किया हुआ है। अगर केजरीवाल भी इस शराब घोटाले में अंदर चले जाते है तो सिर्फ एक चेहरा बचता है आप पार्टी की फायरब्रांड नेता आतिशी का , श्याद ही आज तक किसी नेशनल पार्टी के इतने नेता एक साथ जेल में गए हो। भले ही जनता ने वोट देकर उन्हे अपना जनप्रतिनिध चुन लिया हो लेकिन कानून ने उन्हे अंदर कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कितना भी खुश हो ले लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव अभी 2025 में ही होंगे , लोकसभा चुनाव 2024 में होने है अभी तक दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा है। अभी हॉल ही नगर निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी से सत्ता छीन ली थी। आज कांग्रेस और बीजेपी सिर्फ आप पार्टी के पतन पर ध्यान दे रही है ना की जनता के बीच जाकर जनता के लिए काम करे। विधानसभा सत्तर पर दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है अगर अभी से जनता के बीच में जाकर काम नहीं करती है तो आने वाले समय में इनका सत्ता में आना सिर्फ सपना ही रह जायेगा।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

Leave A Reply

Your email address will not be published.