ल्यूसेंट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व शांति दिवस का आयोजन -डिजायर न्यूज़

ल्यूसेंट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व शांति दिवस का आयोजन -डिजायर न्यूज़

डिजायर न्यूज़ नई दिल्ली- शांति एक ऐसी आवश्यकता है जो हमारे समाज के लिये निरंतर विकास और सफलता के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, पूरे विश्व के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सभी को एक साथ मिलकर शांति की दिशा में काम करना चाहिए।


ल्यूसेंट इंटरनेशनल स्कूल देहरादून के छात्रों ने प्रातः प्रार्थना सभा में विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। छात्रों ने अपने भाषण के माध्यम से बताया कि हमारे जीवन में शांति का क्या महत्त्व है। उन्होंने बताया कि शांति का अर्थ केवल यही नहीं है कि हम किसी से लड़ाई या झगड़ा न करें अपितु शांति का अर्थ यह भी है कि हम पूरे विश्व में शांति स्थापित करने का प्रयत्न करें। एक छात्र ने अपने भाषण में बताया कि हमें दयालु बनना चाहिए। हमे सभी की बात सुननी एवं समझनी चाहिए। हमें सभी को अपने मित्रों की भाँति देखना चाहिए। किसी के साथ भी अभद्र व्यवहार एवं शत्रुता नहीं रखनी चाहिए। हमें किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। हमें अपनी पृथ्वी को भी साफ रखना चाहिए। अपने आसपास के वातावरण को साफ रखना चाहिए। कक्षा आठ की छात्रा ने विश्व शांति दिवस से संबंधित हमारे महापुरुषों द्वारा दिये गए सुविचार प्रस्तुत किए। “आँख के बदले आँख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है।“ महात्मा गाँधी
“ शांति की शुरुआत मुस्कान से होती है।“ मदर टेरेसा – विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने भी विश्व शांति दिवस पर छात्रों को शांति के प्रतीक किस प्रकार हम कार्य कर सकते हैं यह भी बताया। प्रधानाचार्य जी ने छात्रों को कहा कि इस दिन सभी छात्र शांति के लिए संकल्प करेंगे। सभी छात्र अपने अपने घर में शांति चिहन बनाकर एवं एक मोमबत्ती जलाकर विश्व शांति दिवस में अपना समर्थन एवं योगदान देंगे।

World Peace Day organized at Lucent International School

अंततः हम सभी को यह समझने की आवश्यकता है कि हमारे सुखमय जीवन के लिए हमारे बच्चों के लिये और हमारी दुनिया के लिए शांति की आवश्यकता है। हमें एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए और मिलकर काम करना चाहिये, ताकि हम शांत और सौहार्द्रपूर्ण दुनिया का निर्माण कर सकें।
ल्यूसेंट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चो ने जो शांति का एक सन्देश दिया है वो अपने आप में आज समाज , देश और विश्व के लिए सब से महत्वपूर्ण है। आज हमारे देश मैं अशांति की कोई जगह नहीं है। विश्व शांति दिवस हमे हर दिन मनाना चाहिए क्यों की शांति आज हमारे जीवन को सुखी बनाने का अहम् हिस्सा है।

संजीव शर्मा
एडिटर इन चीफ

Leave A Reply

Your email address will not be published.